February 21, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

स्वर्गीय भोपाल सिंह जी की स्मृति में ग्राम नेतानगर में भव्य पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

Spread the love

स्वर्गीय भोपाल सिंह जी की स्मृति में ग्राम नेतानगर में भव्य पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

रायगढ़ — ग्राम नेतनागर में स्वर्गीय भोपाल सिंह जी की पावन स्मृति में एक भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण रहा, जिसमें सैकड़ों पत्रकारों के साथ विभिन्न गांवों एवं शहरों से समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, किसान एवं सामाजिक कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत किसान नेता एवं समाजसेवी लल्लू सिंह तथा हरभजन सिंह—दोनों भाइयों द्वारा की गई। उन्होंने अपने पूज्य पिता स्वर्गीय भोपाल सिंह जी की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों और पत्रकार बंधुओं का मंच पर ससम्मान स्वागत किया। एक-एक कर सभी पत्रकारों को मंच पर आमंत्रित कर उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। यह दृश्य अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक था।
इसके पश्चात उपस्थित जनसमूह ने स्वर्गीय भोपाल सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके जीवन, कार्यशैली और समाज के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। सभी ने दो-दो शब्दों में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए बताया कि वे लोकहित एवं जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले सरल, विनम्र और कर्मठ व्यक्तित्व थे। समाज के प्रति उनके योगदान और निस्वार्थ सेवा भावना की सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
इस अवसर पर ज्ञानी मनसा सिंह, हजारा सिंह, आशा सिंह, अमृत सिंह, शैलेंद्र सिंह, राजू सिंह, टिंकू सिंह सहित परिवार के अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वर्गीय भोपाल सिंह जी की स्मृति को नमन करते हुए तथा पत्रकारों के सम्मान के साथ हुआ। यह आयोजन समाज में एकता, सम्मान और प्रेरणा का संदेश देकर संपन्न हुआ।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.