June 10, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

रायगढ़ में प्रवीण तोगाड़िया का भव्य स्वागत, शहर में उमड़ा उत्साह और श्रद्धा

1 min read
Spread the love

रायगढ़ में प्रवीण तोगाड़िया का भव्य स्वागत, शहर में उमड़ा उत्साह और श्रद्धाहिंदू हृदय सम्राट प्रवीण भाई तोगाड़िया के रायगढ़ आगमन पर उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। शहर में उत्साह और ऊर्जा का ऐसा माहौल दिखाई दिया, जैसे कोई बड़ा पर्व मनाया जा रहा हो। सड़कों पर समर्थकों की लंबी कतारें, ढोल-ताशों की गूंज, जयघोष और पारंपरिक वेशभूषा में स्वागत करने पहुंचे श्रद्धालुओं का दृश्य अत्यंत मनमोहक रहा। तोगाड़िया जी के आगमन पर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद रायगढ़ के जिला अध्यक्ष वरुण सिंह ने स्वयं नेतृत्व करते हुए उनका हार्दिक स्वागत किया।परिषद के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुबह से ही तैयारियों में जुटे रहे। जैसे ही प्रवीण भाई तोगाड़िया का काफिला शहर की सीमा में प्रवेश किया, जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और स्वागत गीतों से उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विशाल जनसमूह उमड़ा, जिसमें युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान तोगाड़िया जी ने संगठन की गतिविधियों, हिंदू समाज की एकता और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति में संगठन और सेवा दोनों का विशेष महत्व है। रायगढ़ में मिला स्नेह, आस्था और सम्मान उनके लिए अविस्मरणीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.