April 15, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर न्यायिक शिविर का आयोजन: बुज़ुर्गों के अधिकारों और सम्मान की दी गई जानकारी

Spread the love

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर न्यायिक शिविर का आयोजन: बुज़ुर्गों के अधिकारों और सम्मान की दी गई जानकारी

घरघोड़ा – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ अध्यक्ष प्रधान जिला न्यायाधीश जितेंद्र जैन एवं तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा अध्यक्ष शहाबुद्दीन कुरैशी जी के मार्गदर्शन में एवं सचिव महोदया श्रीमती अंकिता मुदलियार जी के परिपालन में तालुका घरघोड़ा की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा अस्पताल भवन परिसर (CHC)में *15 जून विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस* का आयोजन *न्यायाधीश दामोदर प्रसाद चंद्रा एवं न्यायाधीश प्रीति झा* के उपस्थित में शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में उपस्थित न्यायाधीशों , वरिष्ठ नागरिक, महिला , बुजुर्ग को संबोधित करते हुए डाक्टर विजय लकड़ा ने कहा कि *15 जून को विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरुकता दिवश* वृद्धजनों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार के मुद्दों को उजागर करने , वरिष्ठ नागरिकों के लिए सम्मान और गरिमा की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकारों, संगठनों और समाज को एक जुट करता है। न्यायाधीश चंद्रा जी ने अपने उद्बोधन में बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं को संबोधित करते हुए नालसा के (वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं ) योजना 2016 के बारे में जानकारी देते हुए बताए कि वरिष्ठ नागरिकों को यदि किसी पुत्र या पुत्री द्वारा अपने माता-पिता का भरण-पोषण नहीं किया जाता है तो उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा सकते हैं। भरण-पोषण के संबंध में वृद्धों को बताया कि ऐसे माता-पिता जिनकी अनदेखी हो और संतानहीन वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण का प्रावधान किया गया है। इसके तहत गठित न्यायालय के समक्ष याचिका दायर करने की तिथि से 90 दिनों के भीतर राहत दिलवाने का प्रावधान है।
कार्यक्रम में आगे न्यायाधीश प्रीति झा जी ने लोगों को बताई कि
बुज़ुर्गों के साथ दुर्व्यवहार अक्सर पीड़ित के किसी करीबी द्वारा किया जाता है, ज़्यादातर वयस्क बच्चे या अन्य रिश्तेदार। महिलाएँ, विकलांग लोग और ग्रामीण, दूरदराज या अल्पसंख्यक समुदायों में रहने वाले लोग असमान रूप से प्रभावित होते हैं। उन्होने आगे एल्डर हेल्प लाइन नंबर (14567) के बारे में जानकारी दिया और बताया कि यह एक राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर है जो वरिष्ठ नागरिकों को सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करती है।आज के शिविर में , अस्पताल कर्मचारीगण, थाना घरघोड़ा आरक्षक, पैरालिगल वैलेंटियर बालकृष्ण थाना पूंजीपथरा, लवकुमार चौहान थाना घरघोड़ा, एवं टीकम सिदार थाना तमनार के विशेष सहयोग पर संपन्न हुआ।

Open Book

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.