June 13, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

बेमौसम बारिश और तेज आंधी से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त, जनजीवन प्रभावित

1 min read
Spread the love

बेमौसम बारिश और तेज आंधी से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त, जनजीवन प्रभावित

पत्थलगांव— बेमौसम आई तेज बारिश और आंधी से तिलडेगा निवासी किसान सुरेंद्र सिंह ठाकुर का ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। खेत से लौटते समय एक भारी-भरकम पेड़ की डाल टूटकर उनके ट्रैक्टर पर गिर गई, जिससे ट्रैक्टर को भारी नुकसान हुआ।
किसान सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि वह अपने ट्रैक्टर में खाद भरकर खेत लेकर गए थे। अचानक मौसम खराब हुआ, तेज हवा और बारिश शुरू हो गई। बचाव के लिए वह ट्रॉली के नीचे बैठ गए। कुछ ही क्षणों बाद, पास खड़े एक बड़े पेड़ की डाल टूटकर ट्रैक्टर पर गिर गई।
घटना के बाद, जेसीबी मशीन की मदद से डाल को हटाया गया और ट्रैक्टर को निकाला गया। ट्रैक्टर को भारी क्षति हुई है, जिससे किसान को आर्थिक नुकसान हुआ।
तेज आंधी और बारिश से कई अन्य पेड़ भी गिर गए, जिससे क्षेत्र में भारी तबाही मची। कच्चे मकानों की छतें उड़ गईं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हुई। क्षेत्र में कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मौसम जनित आपदा से हुए नुकसान का सर्वेक्षण कर मुआवजा देने की मांग की है। किसान सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने भी सरकार से आर्थिक सहायता की अपील की है, ताकि ट्रैक्टर की मरम्मत हो सके और खेती के काम में बाधा न आए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.