May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

बेलादूला वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद अजय शंकर मिश्रा बने जनसेवा की मिसाल

1 min read
Spread the love

बेलादूला वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद अजय शंकर मिश्रा बने जनसेवा की मिसाल

बेलादूला वार्ड क्रमांक 21 के नव-निर्वाचित पार्षद अजय शंकर मिश्रा अपने कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण मोहल्ले में चर्चा का विषय बने हुए हैं। निर्वाचित होने के बाद से ही वे प्रतिदिन सुबह से लेकर देर शाम तक वार्ड के विभिन्न गली-मोहल्लों में घूमकर लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं और समाधान का प्रयास कर रहे हैं। उनकी सक्रियता और तत्परता से वार्ड के नागरिकों में नई उम्मीद जगी है।

अजय शंकर मिश्रा का यह प्रयास सराहनीय है कि वे जनता के बीच रहकर उनकी परेशानियों को समझने और दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। पानी, सड़क, नाली, सफाई व्यवस्था जैसी बुनियादी समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने कई मुद्दों को प्राथमिकता से हल करने का संकल्प लिया है। मोहल्ले के नागरिकों का कहना है कि उनके पार्षद बनने के बाद पहली बार ऐसा महसूस हो रहा है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है।

उनकी विनम्रता और सेवा-भावना ने लोगों का दिल जीत लिया है। कई वर्षों से उपेक्षित क्षेत्र की जनता को अब विश्वास हो रहा है कि वार्ड का विकास सही दिशा में आगे बढ़ेगा। युवा हो या बुजुर्ग, सभी उनके इस कार्यशैली की सराहना कर रहे हैं और गर्व महसूस कर रहे हैं कि उन्होंने एक सही व्यक्ति को अपना जनप्रतिनिधि चुना है। अजय शंकर मिश्रा का यह जमीनी स्तर पर काम करना न सिर्फ वार्ड के विकास में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी एक मिसाल बनेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.