May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

आईपीएस-2025 सम्मेलन का भव्य समापन और पुरस्कार वितरण

1 min read
Spread the love

आईपीएस-2025 सम्मेलन का भव्य समापन और पुरस्कार वितरण

आईपीएस-2025 का समापन एनटीपीसी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भारतीय विद्युत स्टेशन ओएंडएम सम्मेलन के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर हुआ। 15 फरवरी, 2025 को टेक्नोगैलेक्सी पुरस्कार वितरण के साथ इसका भव्य समापन हुआ। सम्मेलन के दौरान 59 स्टॉल, जिसमें 43 विक्रेता और 16 एनटीपीसी के थे, ने अपनी उत्पाद और सेवाओं का प्रदर्शन किया। समापन सत्र में एनटीपीसी के विभिन्न क्षेत्रीय और कार्यकारी निदेशकों ने पुरस्कारों का वितरण किया।

एनटीपीसी श्रेणी में पूर्वी क्षेत्र-।।, भुवनेश्वर को विजेता घोषित किया गया, जबकि पश्चिमी क्षेत्र-।।, नवा रायपुर और एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड को क्रमशः दूसरा और तीसरा पुरस्कार मिला। विक्रेता श्रेणी में मेसर्स गुब्बी सिविल इंजीनियरिंग, मेसर्स जन्यु टेक और मेसर्स मिस्ट रेजोनेंस को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर पुरस्कृत किया गया।

सम्मेलन में कुल 426 शोध-पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से 90 शोध-पत्रों को प्रस्तुति के लिए चुना गया, जिनमें 11 अंतर्राष्ट्रीय, 26 राष्ट्रीय और 53 एनटीपीसी श्रेणी के थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.