April 19, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

सराईभद्दर में तलवारनुमा हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई

Spread the love

सराईभद्दर में तलवारनुमा हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई

  *10 अक्टूबर, रायगढ़* । कल दिनांक 09.10.2024 को जूटमिल पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सराईभद्दर निवासी तोषराम साहू पिता सुरित राम साहू, उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सराईभद्दर इलाके में तलवारनुमा हथियार लेकर लोगों को डराते-धमकाते हुए पाया गया।
       उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में पेट्रोलिंग पार्टी ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ा और उसके कब्जे से एक नग लोहे का तलवारनुमा हथियार जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना जूटमिल में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस की मुस्तैदी दिखाई दी, त्यौहार को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में पेट्रालिंग बढ़ा दी है।
Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.