April 19, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के ७३ वीं महाआरती में कथावाचिका पूजा किशोरी हुई शामिल

Spread the love

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के ७३ वीं महाआरती में कथावाचिका पूजा किशोरी हुई शामिल

महाआरती में अयोध्या धाम तीर्थयात्रियों का अभिनंदन समाज के लिए अनुकरणीय पहल … अधिवक्ता चितरंजय पटेल

सक्ती, नगर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के ७३ वीं महाआरती में शामिल कथावाचिका पूजा किशोरी के साथ श्रीराम लला तीर्थ धाम यात्रियों ने इक्यावन दीपों की महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया। इन पलों में पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव ने पूजन_ आरती संपन्न कराया तो वहीं नारायण प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा पप्पू खर्रा ने कार्यक्रम में फोटोग्राफी किया।
कथावाचिका पूजा किशोरी ने कहा कि महाआरती में शामिल होना सौभाग्य की बात है, जिसके लिए हनुमान परिवार की आभारी हूं तो वहीं भगवान श्रीराम एवम् हनुमान लला के चरणों में कोटि कोटि नमन करती हूं जिनके आशीर्वाद से आज आप हम सब पर प्रभु की कृपा बरस रही है।अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि हनुमान परिवार की महाआरती आध्यात्मिक जागरण का सशक्त मंच है जहां पर आज महाआरती के पलों में श्री राम लला तीर्थ धाम यात्रियों में माधुरी योम लहरे, श्यामबाई उदय मधुकर, तनुजा रामेश्वर जाटवर, रेवतीनंदन पटेल, राजकुमारी चंद्रा, मांडवी साहू के साथ यात्रा प्रभारी आर बी सिदार का अभिनंदन किया गया जिसे लोगों ने हनुमान परिवार का समाज के लिए सराहनीय व अनुकरणीय पहल बताया।
आज सभी ने मंगलवार की ७३ वें महाआरती के साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा का समवेत स्वर से पाठ किया गया।साथ ही आज हनुमान जी काश्रृंगार हनुमान परिवार तथा भोग प्रसाद यातायात थाना,पप्पू खर्रा एवम् श्री राम लला तीर्थ धाम यात्रियों के द्वारा चढ़ाया गया तथा सिंदुराभिषेक सावित्री यादव, राम गोपाल देवांगन व सुंदर काण्ड पाठ श्याम रावलानी, राजेश अग्रवाल , गीतेश पांडे, प्रथम शर्मा की ओर से कराया गया।

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.