April 19, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

कांग्रेस की कुंठित मानसिकता को नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने बताया विकास विरोधी

Spread the love

कांग्रेस की कुंठित मानसिकता को नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने बताया विकास विरोधी

कांग्रेस नही चाहती कि आधा दर्जन वार्ड वासियों को लाखो लीटर पेय जल मिले

महापौर के आरोप पर नेता प्रतिपक्ष पूनम का पटलवार

रायगढ़ :- नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने महापौर जानकी काटजू के पानी टंकी के भूमि पूजन पर आपत्ति दर्ज कराए जाने के आरोप का जवाब देते हुए कांग्रेस को विकास विरोध एवम कुंठित मानसिकता की पार्टी बताया। भाजपा नेत्री ने कहा पांच सालो में महापौर निगम में पांच बड़े विकास कार्य बताए । एक साल पहले हुए विधान सभा चुनाव में जनता ने ओपी चौधरी को एतिहासिक मतों से जिताया है। यही वजह है कि कांग्रेस उनसे विद्वेष रखती है और उनके कार्यों में मीन मेख निकालती है।पांच साल महापौर रहते जानकी काटजू विकास कार्य की एक ईंट नही रख पाई जबकि विधायक एवम वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एक साल के अंदर ही नगर निगम सड़को हेतु 27 करोड़ के काम स्वीकृति किए है।रायगढ़ विकास हेतु संकल्पित ओपी चौधरी द्वारा जितने भी कार्य स्वीकृत किए गए है सभी कार्यों का लोकार्पण भूमि पूजन भी कर रहे। एक वो दौर भी था जब कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने तीन तीन बार केलो परियोजना के शिलान्यास का नारियल फोड़ कर चुनावी लाभ लेने की कोशिश की लेकिन सत्ता आने पर भूल गई। भाजपा की रमन सरकार ने सत्ता मे आते ही नारियल फोड़ते की बजाय केलो परियोजना को पूरा कर सिंचाई की बड़ी सौगात आम जनता को दी है।विकास कार्य हेतु सरकारी प्रक्रिया का पालन के साथ साथ अन्य कार्य भी जारी रहे तो समय रहते विकास कार्य पूरे होते है। अनावश्यक विलंब विकास कार्य की सबसे बड़ी बाधा है,। रायगढ़ के विकास कार्यों हेतु ओपी चौधरी सभी विभागों प्रक्रिया जल्दी जल्दी कराना चाहते है ताकि अनावश्यक विलंब ना हो। ओपी चौधरी की बड़ी जीत के बाद रायगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में नालंदा परिसर शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास कॉलेज खेल के क्षेत्र में बैड मिंटन कोर्ट नेट क्रिकेट की सुविधा आम जनता को मिल चुकी है। भूमि पूजन के साथ ही पानी टंकी के नए निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा और 6 वार्ड के निवासियों को 20 लाख लीटर पानी मुहैया हो सकेगा। पानी आम जनता के जीवन की मूलभूत आश्यकता है और ऐसे मसलों में साथ आने की बजाय महापौर जानकी ने आरोप लगाकर यह साबित कर दिया कि कांग्रेस को जन हित से जुड़े मुद्दे से कोई सरोकार नहीं है। बहुत से ऐसे मुद्दे है जो परिषद में पास होने के बावजूद दूसरे निर्माण कार्य करा दिए गए है लेकिन ऐसे मसलों में जन हित को देखते हुए विरोध की बजाय भाजपा सकारात्मक राजनीति की पक्ष धर रही है। कांग्रेस की सत्ता रहने के बाद पांच सालो तक महापौर रहने के बावजूद जानकी काटजू पानी टंकी का निर्माण नही करा पाई आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसके निर्माण का बीड़ा उठाया है तो कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों उठ रहा यह समझ से परे है

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.