April 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

एनटीपीसी लारा द्वारा छत्तीसगढ़ के जूनियर और सीनियर लैक्रोस टीम के खिलाड़ियो का सहयोग

Spread the love

एनटीपीसी लारा द्वारा छत्तीसगढ़ के जूनियर और सीनियर लैक्रोस टीम के खिलाड़ियो का सहयोग

एनटीपीसी लारा द्वारा छत्तीसगढ़ के लैक्रोस टीम को खेल सामाग्री एवं ट्रेक शूट का वितरण किया गया। छत्तीसगढ़ की लाक्रोस टीम आगरा में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग ले रहे है। इस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के 4 टीम में कुल 48 खिलाड़ीयों का जत्था सामील होंगे l जूनियर लैक्रोस नेशनल चैंपियनशिप के लिए पुरुष एवं महिला के दो टीमें तथा सीनियर लैक्रोस नेशनल चैंपियनशिप पुरुष एवं महिला के दो टीमें भाग लेंगे l

उक्त चारो टीमों के भाग लेने के लिए उनके आवश्यक खेल सामग्री तथा यूनिफ़ोर्म किट के रूप मे स्पोर्ट्स ट्रेकसूट का वितरण एनटीपीसी लारा द्वारा श्री राजीव रंजन, महाप्रबंधक (ओ&एम), श्री जाकिर खान, अपर महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) तथा एनटीपीसी लारा के अन्य अधिकारियों की उपस्थिती में सभी प्रतिभागियों को वितरित किया गया l

उक्त खेल का आयोजन दिनांक 27th से 29th सितंबर 2024 तक उत्तर प्रदेश लैक्रोस एसोशिएशन और लैक्रोस एसोशिएशन इंडिया की मेजबानी में आगरा (यू. पी.) में होने जा रहा है l इस खेल में छत्तीसगढ़ के चार टीमें भाग लेंगे जिसमे एनटीपीसी लारा क्षेत्र के अधिकतम खिलाड़ी शामिल है l

महाप्रबंधक (ओ&एम) द्वारा सभी खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स ट्रेकसूट वितरण करने के पश्चात उन्हे इस खेल में विजयी होने तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकानाएं दी साथ ही छत्तीसगढ़ का नाम ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उन्हे प्रेरित किए l

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.