April 19, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

टीकाकरण के बाद दूधमुही बच्ची की मौत,

Spread the love

टीकाकरण के बाद दूधमुही बच्ची की मौत, डॉक्टर गले में दूध फंसने को बता रहे वजह…

पत्थलगांव सरगुजा जिला के मैनपाट में टीकाकरण के बाद तीन माह की दूधमुही बच्ची की मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि टीकाकरण के पहले उनकी बच्ची स्वस्थ थी. बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
मैनपाट के ग्राम परपटिया निवासी सेहत राम मंझवार के तीन महीने के बेटी नैना को मंगलवार को टीका लगाया गया था. सेहत राम ने बताया कि रात में सोने के बाद सुबह उठकर देखा तो बच्ची की मौत हो गई थी. उसे नहीं मालूम की किस बीमारी से बचाव के लिए उसकी बेटी को टीका लगाया गया था. बेटी की मौत की खबर के बाद सुबह उसके घर डॉक्टर आया था, उसने बच्चे की कमजोरी को कारण बताया था. पिता ने बच्चे के मौत के लिए जिम्मेदार पर कार्रवाई की मांग की है.
शव के पीएम के बाद सुरक्षित रखा बिसरा
बच्चे की मौत की खबर से हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने बच्चे के शव का पोस्ट मार्टम करने के बाद बिसरा और ब्लड सैंपल को सुरक्षित रखा है, जिसे जांच के लिए रायपुर भेजे जाने की बात कही गई है. मामले में सीएमएचओ डॉ. प्रेम सिंह मार्को का कहना है कि श्वांस नली में दूध के रूकने की वजह से बच्ची की मौत हुई है.

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.