April 19, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

लूट के आरोपियों को घरघोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, लूटी गई स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद

Spread the love

लूट के आरोपियों को घरघोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, लूटी गई स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद

  *15 सितम्बर, रायगढ़* । थाना घरघोड़ा क्षेत्र के अंतर्गत लूटपाट की घटना में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। प्रार्थी तुषार बैरागी, पिता लक्ष्मीकांत बैरागी, निवासी बुड़िया, थाना तमनार, जिला रायगढ़ द्वारा आज सुबह थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 14 सितंबर 2024 की रात, जब वह अपने मित्रों के साथ घरघोड़ा में गणेश जी के दर्शन करने गया था, तब घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 11 में बदमाशों ने उसका रास्ता रोका और उस पर हमला किया।

    शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी महेश पैकरा और वसीम खान ने उसकी स्कूटी (टीवीएस जुपिटर, क्रमांक CG 13 BA 3768) और मोबाइल फोन (एप्पल आईफोन 7) लूट लिया। घटना की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 270/2024, धारा 128(2), 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया और टीआई अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में त्वरित विवेचना, आरोपियों की धरपकड़ शुरू की गई।

  पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों, 1. महेश पैकरा (उम्र 36 वर्ष) वार्ड नंबर 11 घरघोड़ा और 2. वसीम खान (उम्र 32 वर्ष), वार्ड नंबर 2 घरघोड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं।

 बरामदगी और पूछताछ के आधार पर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया ।दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। 

  घरघोड़ा पुलिस की नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित तिवारी, सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा, विल्फ्रेड मसीह, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव, आरक्षक राजेश राठौर, किशोर राठौर एवं हमराह स्टाफ की विशेष भूमिका रही है ।
Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.