April 19, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

अवैध रूप से देशी कट्टा रखकर घूम रहे आरोपी विरेन्द्र भगत उर्फ लड्डू को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Spread the love

अवैध रूप से देशी कट्टा रखकर घूम रहे आरोपी विरेन्द्र भगत उर्फ लड्डू को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

: पत्थलगांव जशपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि विरेन्द्र भगत उर्फ लड्डू निवासी नवाटोली एक नीला रंग का बैग में देषी कट्टा रखकर गिरांग मोड़ तिराहा एन एच-43 के पास झारखंड जाने के लिये बस का इंतजार कर रहा है, इस सूचना पर तत्काल सिटी कोतवाली जशपुर से निरीक्षक रविशंकर तिवारी के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्यवाही हेतु रवाना हुये, टीम द्वारा मुखबीर के बतायेनुसार जगह पर जाकर दबिश देकर घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर उसके बैग की तलाशी लेने पर 01 देषी कट्टा एवं 01 नग कारतूस मिलने पर जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। आरोपी विरेन्द्र भगत उम्र 28 साल निवासी नवाटोली जशपुर का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से उसे दिनांक 06.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.