April 19, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में “गौरी श्री बेहरा” अपना जौहर दिखाएंगे

Spread the love

नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में “गौरी श्री बेहरा” अपना जौहर दिखाएंगे

गौरी श्री बेहरा
छत्तीसगढ़ स्टेट SGFI 2024 बैडमिंटन चैंपियन बनें।

राज्य स्तरीय खेल संघ ने बताया कि SGFI बैडमिंटन खेल राज्य स्तरीय टूर्नामेंट सरगुजा जिला में 1 सितंबर 2024 से 4 सितंबर 2024 तक चले बैडमिंटन खेल में राज्यभर से आए अपने सभी प्रतिद्वंदियों को मात देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य का चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

गौरी श्री बेहरा ने क्रमशः श्रेया कोचर , दुर्ग को 21/5, नताशा,सरगुजा को 21/7 तिश्या मलकानी, दुर्ग 21/10, प्रीत आहूजा, रायपुर को 21/6, सेमीफाइनल में जसप्रीत कौर, दुर्ग को 21/9 और अन्विता द्विवेदी, रायपुर को 21/13 का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी को हराते हुए फाइनल में जीत हासिल की। अपने शानदार प्रदर्शन के बलबूते अंडर 19 का विजय श्री का खिताब अपने नाम करते हुए गौरी श्री बेहरा ने 4 दिवसीय इस राज्य स्तरीय U – 19, बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए आगामी नेशनल चैंपियनशिप महाराष्ट्र मध्य प्रदेश में होने वाली टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से शीर्ष खिलाड़ी के रूप में प्रतिनिधित्व करेंगे।

गौरी श्री के पिता – लक्ष्मी प्रसाद बेहरा, माता – सरिता बेहरा और परिवार जन जीत की इस शानदार प्रदर्शन पर खुशियों से सराबोर हैं।

गौरी श्री बेहरा के स्कूल संत माइकल इंग्लिश मीडियम के प्रिंसिपल श्री सुशील एक्का जी द्वारा गौरी श्री को खेल के लिए हमेशा ही प्रोत्साहन और सदैव हौसला बढ़ाते हुए उनका सहयोग मार्गदर्शन करते हैं।

गौरी श्री बेहरा के कोच छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष – अकरम खान जी एवं सचिव सौरभ पंडा जी ने गौरी श्री बेहरा को हमेशा अपने बैडमिंटन के विशेष अभ्यास कला सिखाते हुए प्रेरणा दिए कि गौरी श्री आप राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल कर सकते हो। उन्होंने इस जीत के लिए गौरी श्री बेहरा को आशीर्वाद एवं बधाई दी और नेशनल चैंपियनशिप में गौरी श्री बेहरा के विजेता बनने के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद व शुभकामनाएं ज्ञापित किया।

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.