April 19, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

दुर्गापुर कोल ब्लॉक हेतु ग्राम पंचायतों से मांगा गया अभिमत ,पेश नहीं किया तो मानी जायेगी मौन अभिस्वीकृति

Spread the love

दुर्गापुर कोल ब्लॉक हेतु ग्राम पंचायतों से मांगा गया अभिमत

पेश नहीं किया तो मानी जायेगी मौन अभिस्वीकृति

धरमजयगढ़:- धरमजयगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एसईसीएल के प्रस्तावित दुर्गापुर ओपन कोल माइन में भू अर्जन हेतु प्रस्तावित भूमि के भू अर्जन के संबंध में संबंधित ग्राम पंचायत से अभिमत मांगा गया है। धरमजयगढ़ एसडीएम कार्यालय से सभी पंचायतों को इस आशय को लेकर पत्र लिखा गया है। भू अर्जन के संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु 6 सितंबर की मियाद तय की गई है। पत्र में कहा गया है कि इस तिथि तक अभिमत पेश नहीं करने पर इसे भू अर्जन हेतु संबंधित ग्राम पंचायत की मौन अभिस्वीकृति मानी जायेगी।
बता दें कि दुर्गापुर कोल ब्लॉक क्षेत्र में कुल 07 गांव प्रभावित हो रहे हैं। इन गावों में धरमजयगढ़, धरमजयगढ़ कॉलोनी, दुर्गापुर, तराईमार, शाहपुर, बायसी और बायसी कॉलोनी शामिल हैं। प्रशासन द्वारा भू अर्जन को लेकर यह पत्र जारी किए जाने के बाद से प्रभावित इलाकों के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रभावित कुछ लोग भू अर्जन के पक्ष में हैं और कुछ इसके विरोध में। इस प्रक्रिया को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चा का माहौल गर्म बना हुआ है। बहरहाल, ग्राम पंचायत से अभिमत पेश किए जाने के बाद इस मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। विदित हो कि इससे पहले भी इस प्रोजेक्ट के लिए ग्राम पंचायत से अभिमत मांगा गया था लेकिन तब सभी प्रस्ताव विरोध में पारित किए गए थे।

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.