April 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

रेलवे कॉलोनी और देवार पारा के बीच फ्लाई ओवर या रेल अंडर ब्रिज जीवन रक्षक आवश्यकता

Spread the love

रायगढ़, कहने को रायगढ़ जिला मुख्यालय है किंतु मूल् तथ्यों पर यदि नजर डाला जाए, और भौगोलिक दृष्टिकोण से यदि आकलन किया जाए तो यह जिला मुख्यालय 2 वर्ग किलोमीटर से अधिक की परिधि में नहीं बसा है। क्योंकि सदियों से रायगढ़ दो भागों में विभक्त है। एक शहरी रायगढ़ जिसमें मार्केट और सारी सुख सुविधाओं से सुसज्जित वातावरण आपको देखने को मिल जाएंगे और दूसरा ग्रामीण रायगढ़ जो रेलवे लाइन की दूसरी तरफ बसता है कहने को यहां 25 से 40000 की आबादी निवासरत है, किंतु सुविधाओं के नाम पर आज भी शासन प्रशासन का सौतेला व्यवहार झेलने को मजबूर है आज तक कोई भी ऐसा प्रशासनिक अधिकारी या राजनीतिक नेतृत्व देखने को नहीं मिला जो रेलवे लाइन की दूसरी तरफ जहां बाजीराव महारापारा, सोनकरपारा, सोनू मुरा,नयापारा, देवारपारा, तेंदू दीपा, खेतपारा अमली भवना, चमरा गोदाम, आदि और भी कई मोहल्ले निवासरत हैं जिनके संबंध में कोई मास्टर प्लान बनाया जाए या इस इलाके के विकास के बारे में कोई सोच रखी जाए। बहुत दुख होता है यह कहते हुए कि हम भी रायगढ़ के निवासी हैं। जबकि वास्तविकता यह है कि हम रायगढ़ जिले के किसी ग्रामीण इलाके के निवासी हैं, जहां ना तो कोई अच्छी सड़के हैं,ना चिकित्सा की कोई सुविधा, ना इस तरफ रेलवे बुकिंग काउंटर की सुविधा, और ना ही बगैर ब्रिज चढ़े प्लेटफार्म से इस तरफ आने की सुविधा, एक तरफ प्रदेश के और देश के मुखिया यह कहते नहीं थकते हैं कि हमने हर घर को पीने के लिए मीठा पानी दिया। किंतु वास्तविकता यह है कि इनमें से अधिकांश इलाकों में पाइप तो बिछ गया है लेकिन पानी का एक बूंद भी आज तक नसीब नहीं हुआ। और केवल इतना ही नहीं कहने को यह इलाका नगर निगम क्षेत्र में आता है किंतु नगर निगम में यदि देखा जाए तो शहरी पार्षद और तथाकथित रेलवे लाइन के इस तरफ के पार्षद इन दोनों पक्षों में भी सौतेला व्यवहार देखने को मिलता है,क्योंकि विकास के कार्य जहां शहरों में आए दिन निरंतर जारी रहते हैं , इस तरफ आवश्यक आवश्यकताओं की सुविधा भी नगर निगम देने से हमेशा परहेज करती रही है। आवागमन की दृष्टि से बरसों से लंबित मांग की रेलवे कॉलोनी से रेलवे के पुराने केबिन के पीछे तक एक ओवर ब्रिज या अंडर ब्रिज हो जाए जिससे लोग आसानी से इस तरफ से रायगढ़ क्षेत्र की तरफ आना-जाना कर सके, किंतु शासन प्रशासन की क्या मनसा है वह समझ से परे है कि आज तक इस और भी कोई पहल नहीं किया गया। शासन प्रशासन में बैठे शीर्ष नेतृत्व से क्षेत्र वासियों की यह करुण मांग है कि वह एक बार संयुक्त दौड़ा इस क्षेत्र का करें और हमारे नारकिय जीवन से परिचित होते हुए सर्वप्रथम ओवर ब्रिज या अंडरग्राउंड ब्रिज की मांग को अभिलंब पूरा करने का प्रयास करें जिसके लिए क्षेत्रवासी हमेशा उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे।


त्येक चुनावी समय में चुनाव होते हैं और नेता जो कि यहां दौरा भी नहीं करना चाहते किंतु मजबूरी बस चुनावी समय में दौरा करते हुए बड़ी-बड़ी बातें करके निकल जाते हैं और क्षेत्र का विकास धरा का धरा रह जाता है। आश्वासन नहीं जमीनी स्तर पर कार्य चाहिए।
विमल चौधरी

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.