April 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के रायगढ़ ब्रांच का किया लोकार्पण

Spread the love

वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के रायगढ़ ब्रांच का किया लोकार्पण

रायगढ़, 11 अगस्त 2024/ वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने आज अग्रोहाधाम में आयोजित कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के रायगढ़ शाखा का शुभारंभ किया। इस मौके पर इस्ट्यिूट्ट ऑफ चार्टड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रंजीत कुमार अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने कहा कि यह पहल हमारे युवाओं को रायगढ़ में विश्वस्तरीय शिक्षा व पेशेवर अवसर प्रदान करेगी। इसके साथ ही अकाउंटिंग और वित्तीय सेवाओं में उत्कृष्टता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत को विकसित अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लेकर हम चल रहे हैं। इसमें चार्टेड अकाउंटेंट्स की अहम भूमिका होगी। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटीलिजेंस की उपयोगिता पर युवाओं से विशेष रूप से कहा कि भविष्य में इसका दायरा काफी विस्तृत होगा। वित्तीय प्रबंधन में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस महत्वपूर्ण किरदार अदा करेगा। ऐसे में युवाओं को अपने आप को इसके लिए भी तैयार करना चाहिए। वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में इस संस्थान की शाखा के स्थापना से अंचल में संचालित औद्योगिक इकाइयों को इसका टैक्सेशन और ऑडिट से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। साथ ही यहां के युवा जो सीए के रूप अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए भी काफी सहूलियत होगी।
इस मौके पर आईसीएआई रायगढ़ ब्रांच के मैनेजिंग कमिटी के चेयरमैन सीए बालकीशन केडिया, वॉइस चेयरमेन सीए आलोक कुमार अग्रवाल , सचिव सीए अरूण कुमार अग्रवाल, ट्रेजरआर सीए करण अग्रवाल सहित रायगढ़ सीए एसोसिएशन के सदस्यों सहित झारसूगड़ा, भिलाई, बिलासपुर, रायपुर एवं दिल्ली आईसीएआई के सद्स्य भी मौजूद रहेl

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.