April 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

रायगढ़ उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज के नए भवन हॉस्टल, हेतु ओपी की पहल से 25.19 करोड़ स्वीकृतरायगढ़ के लिए विकास हेतु ओपी चौधरी प्रतिबद्ध

Spread the love

रायगढ़ उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज के नए भवन हॉस्टल, हेतु ओपी की पहल से 25.19 करोड़ स्वीकृत

रायगढ़ के लिए विकास हेतु ओपी चौधरी प्रतिबद्ध

रायगढ़:-रायगढ़ उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के बुनियादी ढांचे हेतु वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल से वित्त विभाग ने 25 करोड़ 19 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से उपयोग कॉलेज हेतु नया भवन और छात्र-छात्राओं के हॉस्टल निर्माण में किया जाएगा।
रायगढ़ के उद्यानिकी और वानिकी कॉलेज में इंफ्रस्ट्रक्चर विस्तार के प्रस्ताव पर वित्त विभाग की हरी झंडी मिल गई है। महाविद्यालय के लिए भवन निर्माण 16 करोड़ 29 लाख रुपए और 100 सीटर बालक छात्रावास निर्माण के लिए 4 करोड़ 41 लाख रुपए तथा 100 सीटर बालिका छात्रावास भवन निर्माण के लिए 4 करोड़ 49 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। आधुनिक शिक्षण सुविधाओं और उपकरणों से लैस नए भवन का निर्माण किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को एक बेहतर और उन्नत अध्ययन वातावरण मिल सके। इसके अलावा छात्र-छात्राओं के लिए 100-100 सीटर हॉस्टल बनाने की योजना है। नए भवन छात्र-छात्राओं की सामाजिक और शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगा। महाविद्यालय और छात्रावास भवनों के निर्माण से न केवल शैक्षणिक सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि विद्यार्थियों के रहने और पढ़ाई के माहौल में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.