May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

ढाबा से सिलेंडर और राशन सामान चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 02 सिलेंडर बरामद

1 min read
Spread the love

ढाबा से सिलेंडर और राशन सामान चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 02 सिलेंडर बरामद

28 जुलाई, रायगढ़: आज दिनांक 27/07/2024 को जूटमिल पुलिस द्वारा जामटिकरा मेन रोड स्थित ढाबा से सिलेंडर व राशन सामान चोरी करने वाले आरोपी शिवकुमार कुम्हार को चोरी सिलेंडर बिक्री के लिए ग्राहक तलाशते समय पकड़ा गया।

चोरी के संबंध में  दिनांक 27/07/2024 को वार्ड क्र. 35 मिट्ठुमुडा, जूटमिल में रहने वाले राजेश कुमार सिंह ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका जामटिकरा मेन रोड पर ढाबा (भोजनालय) है जिसे प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक खोलते हैं। 28 अप्रैल की रात्रि ढाबा बंद कर वे घर आ गए थे। अगले दिन 29 अप्रैल की सुबह जब वे ढाबा खोलने गए तो देखा कि ढाबा का मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। किसी अज्ञात आरोपी ने ढाबा से दो सिलेंडर, कुछ राशन सामान और ₹1,000 की चोरी कर ली थी।

चोरी की रिपोर्ट पर थाना जूटमिल में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 339/2024 धारा 457, 380 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा माल और मुल्जिम की तलाश के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया गया।

आज शाम मुखबिर की सूचना पर कांशीराम चौक के पास सिलेंडर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे संदिग्ध युवक को जूटमिल पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ पर युवक ने अपना नाम शिव कुमार कुम्हार (पिता दृष्टि राम कुमार, उम्र 28 साल, निवासी जामटिकरा ग्राम पंचायत गढउमरिया, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़) बताया। शिव कुमार ने स्वीकार किया कि उसने करीब तीन महीने पहले जामटिकरा ढाबे से सिलेंडर और ₹1,000 की चोरी की थी।

आरोपी के मेमोरेंडम पर 02 नग एचपी गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिदार और उनकी टीम की अहम भूमिका रही है।

यह गिरफ्तारी जूटमिल पुलिस की सतर्कता और तत्परता का परिणाम है, जिससे ढाबा मालिक को उनका चोरी हुआ सामान वापस मिल सका है और आरोपी कानून के शिकंजे में है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना है और लोगों का विश्वास पुलिस पर और भी मजबूत हुआ है।

जूटमिल पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई की सराहना करते हुए स्थानीय निवासियों ने पुलिस की तत्परता और सक्रियता की प्रशंसा की है। इस घटना से स्पष्ट होता है कि पुलिस की मुस्तैदी और जनता के सहयोग से अपराधियों पर नकेल कसी जा सकती है और क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.