April 16, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

बिजली के दाम पर 8% की बढ़ोतरी किए जाने एवं बार बार बिजली कटौती के खिलाफ  पत्थलगांव के कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन

Spread the love

: पत्थलगांव कांग्रेसियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. . . बिजली के दम पर 8% की बढ़ोतरी किए जाने एवं बार-बारपत्थलगांव कांग्रेसियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. . . बिजली के दम पर 8% की बढ़ोतरी किए जाने एवं बार-बार बिजली गुल बिजली सप्लाई कटौती से आम जनता त्रस्त . पत्थलगांव. प्रदेश कांग्रेस कमेटी की दिशा निर्देश पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राम पुकार सिंह के नेतृत्व में हरियाणा पंचायती धर्मशाला के सामने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल के अगवाई पर क्षेत्र के कांग्रेस जन एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर बीजेपी सरकार पर जमकर हल्ला बोला । इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव सुश्री रत्ना पैकरा ने कहा जब से डबल इंजन भाजपा सरकार केंद्र एवं छत्तीसगढ़ के सत्ता पर है । बिजली की लक्चर अव्यवस्था हमेशा बिजली गुल एवं बिजली मूल्य पर 8% की वृद्धि बढ़ोतरी किए जाना बिजली की कटौती जिससे गांव के गरीब किसान चिंतित एवं परेशान हैं जिसका हम कांग्रेस जन पूरे प्रदेश स्तर पर एक दिवसीय धरना देकर पुरजोर विरोध करते हुए बिजली के बड़े हुए दामों को वापस लेने की मांग किया . . . ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ने भाजपा सरकार को निशाना साधते हुए कहा बीजेपी सरकार आते ही बिजली की आंख मिचौली से आम जनता त्रस्त है बिजली विभाग की मनमानी बिल व वसूली करना तथा कांग्रेस सरकार में किसनो की सिंचाई पंप 5 हॉर्स पावर तक की हाफ योजना को बंद कर दिया गया भाजपा सरकार की अड़ियल रवैया को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आगे कहा सरकार बिजली व्यवस्था की सुधार नहीं किया एवं बिजली के बढे मूल्य को वापस नहीं लेने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दिया । .जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह भाटिया ने कहा छत्तीसगढ़ मे लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती बिजली के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला मुख्यालय ब्लॉक स्तर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का ऐलान किया गया . इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष अतुल त्रिपाठी आईटी सेल अध्यक्ष मयंक रोहिल्ला उप सरपंच पूनम अम्बस्थ पूर्व बीडीसी ललित शर्मा खिरो यादव अशोक गुप्ता बसंत साहू धर्मेंद्र साहू दिनेश राठौर देवाचंद यादव रवि शंकर खुटिया कन्हैया यादव उज्जवल साय अरविंद तिग्गा राम साय तिर्की रामचन्द्र गुप्ता एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.