June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

नाले में कटा हुआ पैर मिलने से सनसनी

1 min read
Spread the love

इंदिरा नगर पुल के नीचे नाले में कटा हुआ मानव अंग मिलने से सनसनी
रायगढ़ शहर में वक्त हड़कम्प मच गया जब लोगों ने कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नगर पुल के नीचे नाले में कटा हुआ मानव अंग देखा तो अफवाह फैला गई कि किसी की लाश मिली है। फिर क्या ये खबर आग की भांति पूरे शहर में फैल गयी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची।
इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार शहर के इंदिरा नगर के पास मोहल्लेवासियों ने पुल के नीचे नाले में एक मानव का कटा हुआ पांव बहते हुए देखा तो हड़कम्प मच गया। लोगों को लगा कि यहां किसी की लाश मिली है। कुछ बड़ी घटना की आशंका से पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुल के नीचे उतरकर नाले में देखा तो पाया कि एक कार्टून के अंदर प्लास्टिक में बंद एक व्यक्ति का कटा हुआ पांव पानी मे तैर रहा था।
कार्टून पानी में फूलने के कारण फट गया और उसके अंदर प्लास्टिक में बंद कटा पैर बहने लगा लेकिन कुछ दूर बहने के बाद प्लास्टिक भी फटा और स्पष्ट रूप से कटा हुआ इंसानी पैर नजर आने लगा। मानव अंग को पुलिस ने बरामद किया और किसी बड़ी आशंका के कारण काफी छानबीन की लेकिन उन्हें और कुछ नहीं मिला। इस बारे में लोगों ने बताया कि एक बच्चे ने पुल के ऊपर कार से किसी शख्स को एक कार्टून को नीचे नाले में फेंकते हुए देखा है।
कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल का कहना है कि नाले में मानव का कटा हुआ अंग मिला है जिसे मर्च्युरी रूम में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि घटना के सच्चाई का पता चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.