April 21, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

ओपी ने राजनीति में सक्रियता की रखी अनोखी मिशाल मतदान के बाद भी ओपी चौधरी का जारी है जन संपर्क

Spread the love

मतदान के बाद भी ओपी चौधरी का जारी है जन संपर्क

ओपी ने राजनीति में सक्रियता की रखी अनोखी मिशाल..

रायगढ़:- मतदान हुए 24 घटे भी नही बीते भाजपा प्रत्याशी पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी ने मतदान के तत्काल बाद अपना जनसंपर्क जारी रख राजनीति में सक्रियता की अनोखी मिशाल पेश की है । अमूमन चुनाव परिणाम में हार जीत के बाद ही जन प्रतिनिधि अपना जन संपर्क या दौरा शुरू करते है लेकिन भाजपा प्रत्याशी पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी मतदान के एक दिन बाद ही आम जनता में मध्य पहुंच गए। ओपी चौधरी की सक्रियता आने वाले दिनो मे राजनीति की दशा दिशा भी बदलेगी। मतदान के तत्काल बाद ही ओपी का यह जनसंपर्क में सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। जिसने भी मतदान के बाद ओपी के इस जनसंपर्क के बारे में सुना वह राजनीति के नए मापदंड पर आश्चर्य जताए बिना नहीं रह सका। मतदान के बाद ओपी रायगढ़ विधानसभा के लोइंग मंडल के ग्राम कोसमपाली पहुंचे । जहां 99% मतदान हुआ। कोसमपाली के कार्यकर्ताओ को साधुवाद देते हुए आम जनता के प्रति आभार व्यक्त हुए ओपी ने कहा कोसम पाली के मतदाताओं की जागरूकता पूरे विधान सभा के लिए जागरूकता की नई मिशाल पेश करेगी । ग्राम वासियों ने यह प्रमाणित किया है कि लोक तंत्र के इस महायज्ञ में मतदान की आहुति कितनी आवश्यक है। ओपी ने कहा मतदान की अनिवार्यता ही हर आम आदमी को लोक तंत्र के प्रति जवाब देह भी बनाती है। केवल सरकार बनाने तक ही समाज या व्यक्ति की भूमिका सीमित नही होनी चाहिए। ग्राम बनोरा में चल रही भागवत कथा में भी ओपी चौधरी शामिल हुए और पूजा अर्चना कर अंचल वासियों सहित समस्त प्रदेश वासियों के सुख- शांति- समृद्धि- खुशहाली की कामना भी की। ओपी ने कहा भागवत ही जीवन का असली दर्शन है जो मनुष्य के सांसारिक बंधनों के मध्य जीवन जीने की प्रेरणा देता है। ग्राम बनोरा की पावन भूमि में भागवत कथा सुने जाने को ओपी ने अपना परम सौभाग्य निरूपित करते हुए कहा भागवत कथा से अध्यात्म को सरलता से समझता जा सकता है। लोइंग मंडल के जन संपर्क के बाद ओपी ग्राम कोतरलिया निवासी राजकुमार प्रधान की दिवंगत माता जी के दशगात्र में शामिल हुए ।शोकाकुल परिजनों से भेंट कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना भी की है।

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.