June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

आरक्षकों ने बंधवाए राखी बहनों को दिए आशीर्वाद

1 min read
Spread the love

आरक्षकों ने बंधवाए राखी बहनों को दिए आशीर्वाद …
कोसीर । रक्षाबंधन बंधन का पर्व भाई बहन की अटूट प्रेम का बंधन है ।भाई अपने कलाई में आज बहन से राखी बंधवाकर बहन की रक्षा की प्रण लेता है और बहन को आशीर्वाद देता यह पर्व भाई- बहन के रिस्ते और विश्वास को जोड़ता है इस दिन को भाई बहन अपनी उत्साह उमंग के साथ मनाते हैं ।
कोसीर पुलिस थाना में आज रक्षाबंधन पर्व पर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष परिमल चन्द्रा की पत्नी राधिका चन्द्रा और महामंत्री सुख राम अनन्त की पत्नी राधिका अनन्त व उनके मित्र की पत्नी अपने परिवार के साथ कोसीर थाना परिसर पहुंचकर उपस्थित आरक्षकों को राखी बांधी और आशीर्वाद लिए ।सहायक उप निरीक्षक एन आर साहू को बहनों ने राखी बांधकर आशीर्वाद लिए वही अपने बहनों की रक्षा के लिए हमेशा खड़े रहने की आशीर्वाद दिए । आरक्षकों ने राखी बंधवाकर खुशी जाहिर किये । पिछले कई वर्ष से यह परिवार थाना पहुंचकर आरक्षक भाईयों और प्रभारियों को राखी बांधते आ रहे हैं । राधिका चन्द्रा कहती हैं कि पुलिस अपने परिवारों से दूर रहते है और वे अपने परिवार में नहीं पहुंच पाते हमें राखी बांध कर खुशी होती है ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.