April 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

निर्वाचन को लेकर झारसुगड़ा में हुई अंतर्राज्यीय उच्च स्तरीय बैठक

Spread the love

निर्वाचन को लेकर झारसुगड़ा में हुई अंतर्राज्यीय उच्च स्तरीय बैठक

बैठक में शामिल हुए छ.ग.और ओडिशा के सीमावर्ती 5 जिलों के कलेक्टर-एसपी

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 अगस्त 2023/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 के मद्देनजर मंगलवार को छत्तीसगढ़ और ओडिशा के पांच सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर व एसपी की कानून व्यवस्था और निर्वाचन के संचालन को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक झारसुगड़ा कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में रायगढ़ के साथ सारंगढ़-बिलाईगढ़, झारसुगड़ा, बरगढ़ और सुंदरगढ़ जिले के कलेक्टर एसपी शामिल हुए।
सीमावर्ती इन जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्वाचन के दौरान अंतर्राज्यीय सीमा पर सुरक्षा और निगरानी के लिए रणनीति बनाने को लेकर गहन चर्चा हुई। जिससे सीमा पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही निर्वाचन के दौरान अंतरर्राज्यीय सीमा से पैसों तथा शराब के परिवहन पर रोकथाम लगाने के लिए उपायों पर चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य के सीमावर्ती थाने मे वायरलेस सेट ऑपरेटर के मध्य सतत् संचार कर सूचना का आदान-प्रदान करने पर चर्चा की।
सभी जिलों के कलेक्टर व एसपी ने इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही हेतु सहमति जताते हुए चेकपोस्ट व अन्य आवागमन के रास्तों पर विशेष निगरानी रखने की बात कही। बैठक के दौरान सीमा जांच बिन्दुओं तथा सीलिंग प्वाईंट के साथ आदतन अपराधियों व निगरानी बदमाशों की सूची उपलब्ध कराने पर सहमति प्रदान की गई। इस मौके पर सीमावर्ती राज्य नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सतत् संपर्क बनाने व आवश्यक सूचना के आदान-प्रदान को लेकर प्रत्येक जिले में व्यवस्था बनाने की बात रखी गयी।
बैठक में रायगढ़ के कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ की कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी व पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह, झारसुगड़ा की कलेक्टर श्रीमती अबोली सुनील नरवणे व पुलिस अधीक्षक श्री परमार स्मित परषोत्तम दास, बरगढ़ कलेक्टर श्रीमती मोनिषा बनर्जी व पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद सहाय मीणा, सुंदरगढ़ कलेक्टर डॉ.गवाली पराग हरसद व पुलिस अधीक्षक श्री प्रत्युष दिवाकर शामिल हुए।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.