अपने कर्तब्य के साथ -साथ अपने अधिकार का भी करें उपयोग अपनी मतदान जरूर करें …

अपने कर्तब्य के साथ -साथ अपने अधिकार का भी करें उपयोग अपनी मतदान जरूर करें …
किसी भी राष्ट्र की विकास में आम आवाम की सहयोग जरूरी होती है । वह बाजार का बहुत बड़ा हिस्सा होता है ।वह जो दैनिक वस्तुओं का हर रोज उपभोक्ता के रूप में आर्थिक स्थिति को सुदृण करता है। जिस तरह देश में न्याय ब्यवस्थता के लिए कार्यपालिका ,न्यायपालिका और ब्यवस्थापिका का होना जरूरी है उसी तरह लोकतन्त्र को सुदृण करने के लिए सरकार की ब्यवस्थता भी जरूरी है ।लोकतांत्रिक ब्यबस्था में चुनाव अनिवार्य है । चुनाव में भाग लेना लोगों का मौलिक अधिकार है । विधानसभा हो या लोकसभा सभी चुनाव महत्वपूर्ण है आने वाले समय में छ्त्तीसगढ़ में विधानसभा की चुनाव है ।छ्त्तीसगढ़ में इस वर्ष चुनाव का थीम “चुनाई चिराई ” रखा गया है और निर्वाचन विभाग चुनाव के लेकर सक्रिय हो गई है पूरे छ्त्तीसगढ़ में निर्वाचन को और मतदाता जागरूकता को लेकर विविध कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है । आज प्रदेश में युवा तबका सोशल मीडिया में सक्रिय है वह चुनाव के सभी नियम कायदे भली भांति समझता है और अपने नेता को चुनने के लिए पहली पंक्ति पर नजर आता है पर कहीं न कहीं कुछ ऐसे तबके के लोग हैं जो अपने स्थानीय जगह से दूर रहते हैं और चुनाव के समय वोट नहीं कर पाते हैं जिन्हें जागरूकता की जरूरत है और अपने जगह में लाने की उन्हें अपने कर्तब्य और अधिकार को बताने की । बुराई -अच्छाई ,अंधेरा -उजाला सभी एक दूसरे के पहलू है कभी -कभी हम अपने मनपसंद प्रत्यासी नहीं मिलने पर रूठ जाते है और हम अपने अधिकार और कर्तब्य को भूल जाते है वोट नहीं करते हमें मतदान के लिए तैयार होना जरूरी है । साथ ही साथ लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करना है ।जब तक हम जागरूक नहीं होंगे हम सरकार नहीं बना सकते ।जागरूकता जरूरी है ।हम सरकार पर जितनी उम्मीद रखते हैं उतनी विश्वास भी करना होगा । हम आश्वस्त हों कि हमें मतदान करना है और लोगों को भी आश्वस्त करें कि मतदान जरूरी है । इन दिनों नव सृजित जिले सारंगढ -बिलाईगढ़ में मतदाता जागरूकता को लेकर विविध कार्यक्रम हो रहे हैं ।हमें भी इस जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है तभी हम अपने कर्तब्य और अधिकार की इस मुहिम पर खरे उतर सकेंगे । आज जरूरत है समाज में स्वस्थ राजनीति की इस बात को विश्वास के साथ हमें सबल देना होगा । समाज में आज विश्वास की जरूरत है। युवा वर्ग के विश्वास पर खरा उतरना होगा ? स्वस्थ लोकतन्त्र के लिए जागरूकता बहुत मायने रखता है । आओ एक ध्येय से मतदाता जागरूकता में भाग लें और विश्वास के साथ अपने अधिकार और कर्तब्य का निर्वहन करें …
लक्ष्मी नारायण लहरे ‘साहिल,
साहित्यकार पत्रकार
कोसीर सारंगढ़
