May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

थोक फल सब्जी मंडी प्रांगड़ में स्टाफ रूम निर्माण का विधायक ने किया भूमिपूजन

1 min read
Spread the love

थोक फल सब्जी मंडी प्रांगड़ में स्टाफ रूम निर्माण का विधायक ने किया भूमिपूजन

पत्थलगांव पत्थलगांव के ग्राम पंचायत मदनपुर इंजको में निर्मित होने वाली थोक फल सब्जी मंडी प्रांगण में स्टाफ के रहने हेतु दो क्वार्टर का निर्माण होना है जिसके निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन विधायक रामपुकार सिंह के मुख्यातिथ्य में किया गया। इस दौरान विधायक ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर नींव खुदाई का शुभारंभ किया।. भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामपुकार सिंह ने उपस्थित जन को सम्बोधित करते हुवे कहा की करोड़ो रुपये की लागत से नवनिर्मित फल सब्जी मंडी में देखरेख हेतु स्टाफों के लिए उनके रहने के कमरा की जरूरत सबसे ज्यादा रहती है। जिससे फल सब्जी मंडी का देख रेख किया जा सकेगा.उन्होंने बताया कि फल सब्जी मंडी यहां के किसानों के लिए वरदान साबित होगा. सब्जी मंडी लगने से किसानों को उसका लागत मिल पायेगा. बड़े-बड़े व्यापारी यहां के फल सब्जी को खरीदकर दूसरे राज्य में परिवहन करेगा.जिससे छोटे व्यापारी को इसका फायदा मिलेगा .14.9 लाख की लागत से स्टाफ रूम का भूमिपूजन किया गया. उन्होंने कहा की फल,सब्जी मंडी के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा हुई है । उन्होंने उद्घाटन के लिए समय देने के बात कही है । आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री के हाथों उद्घाटन किया जाएगा । इस मौके पर कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष और आज के कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ब्लॉक अध्यक्ष हर गोबिंद अग्रवाल जिला महामंत्री कुलबिंंन्दर सिह भाटिया मंडी,सदस्य ,फीलमोन भगत,नरेश चौधरी, सरपँच श्रवण सिदार, , रामलाल अग्रवाल राजेन्द अग्रवाल महाबीर शर्मा, मनोरंजन सामन्त, पार्षद सतीश अग्रवाल, छत्रमोहन यादव, रोहित यादव, कृषि उपज मंडी के जे डी श्री एक्का, मंडी सचिव विश्वकर्मा, प्रेस क्लब के अध्यक्ष विजय त्रिपाठी,पत्रकार सुरेन्द्र चेतवानी, विवेक तिवारी, निशमुद्दीन खान, अतुल त्रिपाठी,कमलेश अम्बस्थ, अभिषेक शुक्ला, आकाश शर्मा,ठेकेदार सौरभ त्रिपाठी सहित अन्य विभागीय कर्मचारी एवं कृषकों सहित काफी लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.