लाखों की धोखाधड़ी के आरोप में एक गिरफ्तार छाल पुलिस की कार्रवाई, भेजा गया जेल
1 min read
लाखों की धोखाधड़ी के आरोप में भाजपा पदाधिकारी गिरफ्तार छाल पुलिस की कार्रवाई, भेजा गया जेल
कुड़ेकेला:- छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत लाखों की धोखाधड़ी के आरोप में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी बीजेपी का पदाधिकारी बताया जा रहा है। संबंधित क्षेत्र के एक विश्वसनीय स्रोत ने इस बात की पुष्टि की कि आरोपी भाजपा किसान मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी हैं। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर कुछ आरोपियों को थाने से छुड़ाने के लिए उनके परिजनों से लाखों रुपए ऐंठ लिए। जिसके बाद परिजनों के द्वारा इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस तत्काल एक्शन में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इस मामले में क्षेत्र के बरभौना गांव के निवासी एक प्रार्थी ने टिकेश डनसेना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कि आरोपियों को एक थाना से छुड़ाने के एवज में टिकेश डनसेना ने उनसे करीब 5 लाख, 40 हजार रुपए धोखे से हड़प लिए। जिसमें पुलिस विवेचना के दौरान प्रार्थी के परिजनों के बयान के हवाले से यह बात सामने आई कि आरोपी के द्वारा परिवार के सदस्यों से 2 लाख व डेढ़ डेढ़ लाख रुपए की राशि नगद ली गई। इसके अलावा एक व्यक्ति के माध्यम से 40 हजार रुपए आरोपी द्वारा फोन पे से लेना पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत जांच पर आरोपी टिकेश डनसेना निवासी बरभौना थाना छाल के विरुद्ध प्रथमदृष्टया धारा 420 भादवि का अपराध घटित करना पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी के द्वारा अपराध घटित करना कबूल किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के ओप्पो कंपनी के मोबाइल को जब्त किया। वहीं, आरोपी के विरुद्ध धारा सदर का अपराध सबूत पाए जाने से उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, प्रधान आरक्षक छबि लाल पटेल, आरक्षक गोविंद बनर्जी, हरेंद्र पाल जगत, सतीश जगत, सूरज साहू, राजाराम राठिया, रामकिशन पटेल, महिला रक्षक अमरेंसिया टोप्पो की अहम भूमिका रही।
