April 16, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

पत्थलगांव कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि मनाई

Spread the love

पत्थलगांव कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि मनाई

: पत्थलगांव प्रदेश कांग्रेश महामंत्री श्रीमती आरती सिंह की अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हरियाणा पंचायती धर्मशाला में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि मनाई।इस दौरान मौजूद कांग्रेसियों ने स्व राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके कार्यों और व्यक्तित्व को याद किया।वहीं उपस्थित कांग्रेसियों ने राजीव गांधी अमर रहे जब तक चांद सूरज रहेगा राजीव गांधी तेरा नाम रहेगा के नारे लगाए।
ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ने कहा कि आज राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर देश भर में आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।जिसे लेकर हमारे पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न से सुशोभित राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीमती आरती सिंह ने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में उनके द्वारा किए गए कार्यों को भूल पाना अत्यंत ही कठिन है। उनके कार्यकाल में जितने भी कार्य हुए आज हम सभी को आज दिख रहे हैं। उन्होंने 18 वर्ष की युवाओं को मतदान करने का अधिकार भी दिया।समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य हमारी सरकार कर रही है। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार द्वारा राजीव गांधी न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना,राजीव गांधी भूमि योजना,युवा मितान योजना समेत अनेक योजनाओं को लागू करके आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा हमारी कांग्रेस की सरकार महापुरुषों के आदर्शों पर चलती है।
पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि राजीव गांधी जी का जन्म 1944 को बंबई में हुआ था। वे आयरन मे लेडी और देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बड़े पुत्र रहे।उनकी पहली पढ़ाई देहरादून में हुई। जिसके बाद विश्व विद्यालय में पढ़ने विदेश गए। उनके छोटे भाई संजय गांधी की मृत्यु विमान दुर्घटना में हुई थी उनकी पायलेट बनने का सपना था जो की उन्होंने अपने सपने को साकार भी किया। स्व राजीव गांधी के नेतृत्व को लेकर के भारतवासियों की निगाहें राजीव गांधी पर टिकी रहती थी।उन्होंने भारत के अंदर काफी सुधार लाया। भारत में संचार क्रांति लाई जो कि कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीमती आरती सिंह ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह भाटिया पूर्व जिला अध्यक्ष पवन अग्रवाल रविंद्र सिंह भाटिया महेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल कांग्रेसी नेता मनोज तिवारी प्रवीण शर्मा ,अशोक अग्रवाल,मनोरंजन मनोज अग्रवाल सामंत, ग्राम पटेल छत्रमोहन यादव घनश्याम सिदार श्याम नारायण गोवर्धन पटेल, दिनेश सिंह राठौर, इस्माइल खान,उज्जवल यादव, भगत सिंह बंजारा, अजिताभ कुजूर,पितांबर यादव रोहित यादव,शंकर बेहरा, प्रमोद महंत,प्रशांत तिर्की, गोविंद महंत, संतोष सिदार, बृज भूषण गुप्ता रामचंद्र गुप्ता रोसू पटवानी समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.