भागवत कथा का श्रवण ही मानव जीवन के उद्घार की सीढ़ी है, शर्त सिर्फ इतनी है कि श्रोता की श्रद्धा कितनी : किसान नेता अशवन्त तुषार साहू
1 min read
भागवत कथा का श्रवण ही मानव जीवन के उद्घार की सीढ़ी है, शर्त सिर्फ इतनी है कि श्रोता की श्रद्धा कितनी : किसान नेता अशवन्त तुषार साहू
महासमुंद । विधानसभा मिशन 2023 क्षेत्र के अंतर्गत
शहर के क्लब पारा में शर्मा
परिवार के तत्वधान में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन में किसान नेता अशवन्त तुषार साहू शामिल हुए
श्रीमद् भागवत कथा के व्यास गद्दी पर विराजमान संत श्री राधारासेशवर शरण देवाचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त किया
तुषार साहू अपने उद्बोधन में कहा
भागवत कथा का श्रवण ही मानव जीवन के उद्घार की सीढ़ी है, शर्त सिर्फ इतनी है कि श्रोता की श्रद्धा कितनी गहरी है, क्योंकि उसी गहराई के अनुसार ही भक्ति का फल मिलता है। भागवत कथा ही साक्षात कृष्ण है और जो कृष्ण है, वही साक्षात भागवत है। भागवत कथा भक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है।
भागवत कथा में पुज्य संत श्री राधारासेशवर शरण देवाचार्य जी ने कही। कहा कि कथा सत्संग के बिना विवेक नहीं आता वहीं विवेक के बिना शांति एवं आनंद का अनुभव नहीं हो पाता।जब भी मानव के जीवन में परमात्मा की कृपा होती है अथवा पुण्योदय होता हैं तभी सत्संग समागम हो पाता है। कथा का संक्षेप में सार बताते हुए कहा मनुष्य के जन्म जन्मांतर के पुण्यों का उदय होने पर ही श्रीमद् भागवत जैसी भगवान की दिव्य कथा श्रवण का सौभाग्य मिलता है।भागवत रूपी गंगा की धारा पवित्र और निर्मल है, जो पापियों को भी तार देती है।कार्यक्रम में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, बेटियों को शिक्षा, संस्कारों में आगे लाने, जिन बेटियों ने शिक्षा में अव्वल अंक प्राप्त किए उन्हें समाज द्वारा सम्मानित करने की बात कही
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक मधु महेश शर्मा, हरिश शर्मा,राखी आलोक शर्मा पुजा अनुराग , शर्मा, स्वाती शर्मा, समस्त शर्मा परिवार व सन्तोष शर्मा, भक्तजन मौजूद थे।
