विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े दशगात्र एवं शादी उत्सव में हुए शामिल
1 min readविधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े दशगात्र एवं शादी उत्सव में हुए शामिल
कोसीर। आज सारंगढ़ विधायक प्रतिनिधि गणपत जांगड़े अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए और जनसंपर्क किया उल्लेखनीय हो कि जनपद सदस्य विधायक प्रतिनिधि गणपत जांगड़े लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और विधायक के कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं एवं सभी के सुख दुख में शामिल होकर लोगों से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्या सुलझाने में जुटे हैं इसी कड़ी में आज वे अपने गृह ग्राम के बहारता कुर्रे के पिता श्री नंदराम कुर्रे एवम ग्राम दहिदा के सोनसाय भारती के पिताजी श्री आसाराम भारती के दशगात्र व ग्राम चंदाई के श्री धनीराम कुर्रे की धर्मपत्नी श्रीमती गंगा बाई कुर्रे दशगात्र में शामिल होकर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित कर इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट कर इस दुखद घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी से प्रार्थना किए आगे इसी कड़ी में ग्राम सिंघनपुर के केशव प्रसाद यादव के सुपुत्र प्रकाश के शादी लग्न एवम ग्राम दहीदा के मोहपाल सिदार जी के सुपुत्री के शादी लग्न में शामिल होकर परिवार जन से भेंट मुलाकात कर बिटिया को आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना किए इस अवसर पर स्थानीय साथीगण एवं परिवार जन उपस्थित रहे।




