किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने किया शोभायात्रा चल समारोह का स्वागत
1 min read
किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने किया शोभायात्रा चल समारोह का स्वागत
महासमुंद: विधानसभा क्षेत्र महासमुंद शहर में ब्राहण समाज के तत्वाधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर शहर में शोभायात्रा चल समारोह निकाला गया। शोभायात्रा चल समारोह में किसान नेता अशवन्त तुषार साहू शामिल हुए और अपने समर्थकों के साथ पदाधिकारियों एवं ब्राहण समाज के वरिष्ठजनों का स्वागत पुष्प माला पहनाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के अवतार परशुराम अमर हैं और जब तक यह धरती रहेगी वह यहां विराजमान रहेंगे। उन्होंने धर्म और न्याय के लिए हाथ में परशु धारण किया है। वह पराक्रम और ज्ञान के प्रतीक हैं। वर्तमान में संस्कार और संस्कृति से युवा पीढ़ी को जोडऩे के लिए इस तरह के आयोजन बहुत सार्थक हैं। उन्होंने परशुराम जयंती की सभी को शुभकामनाएं दी
