April 18, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

सारंगढ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम से प्रतिनिधि मंडल ने जिले के स्कूलों की समय परिवर्तन के लिये मांग की।

Spread the love

सारंगढ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम से प्रतिनिधि मंडल ने जिले के स्कूलों की समय परिवर्तन के लिये मांग की।

डोंगरीपाली / सारंगढ -बिलाईगढ़ जिले में ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रातः कालीन शाला का समय परिवर्तन करने हेतु कलेक्टर से मिले नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में संचालित शासकीय अशासकीय प्राथमिक शालाओं में माध्यमिक शालाओं में हायर सेकेंडरी में ठंड के बढ़ते प्रभाव से नौनिहालों का हाल बहुत ही दयनीय है सूरज निकलने के पहले भोर में अपने बच्चों के तैयारी के लिए पालक गण भी परेशान हैं तथा वाहन मालिकों को भी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पूर्व में भी ठंड के सीजन में प्रातः कालीन शाला का समय परिवर्तन किया जाता रहा है।ठंड की बढ़ती को देखते हुये प्रतिनिधि मंडल ने जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्धकी से समय परिवर्तन करते हुये सुबह 8 .00 बजे से स्कूल संचालित करने की मांग की है। ताकि ठंड से छात्र-छात्रओं को राहत मिल सके और पढ़ाई में कोई बाधा उत्पन्न न हो सके। इस अवसर पर सुभाष चौहान गोपाल प्रसाद बाघे ,बीसीकेशन चौहान, किशोर नंद,उपस्थित थे।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.