बेटी मन ल जादा पढ़े बर अउ सीखे बर लागथे – विधायक श्रीमती उत्तरी जांगडे
पढ़ लिख कर अपने माता -पिता का सपना पूरा करें – बैजंती लहरे





राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर समापन समारोह कार्यक्रम में सारंगढ़ विधायक जांगडे ने की शिरकत, विद्यार्थियों को दी जीवन जीने की सिख
0 बेटी मन ल जादा पढ़े बर अउ सीखे बर लागथे – विधायक श्रीमती उत्तरी जांगडे
0 पढ़ लिख कर अपने माता -पिता का सपना पूरा करें – बैजंती लहरे
0 समाज सेवा करते हुए ब्यक्तिव का विकास करना राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य – प्राचार्य भारती
कोसीर । कोसीर मुख्यालय के ग्राम मुड़वाभांठा में 05 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक शा उ मा विद्यालय कोसीर इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना की शिविर का आयोजन रखा गया था । जो नरवा गरवा घुरवा बारी थीम पर आयोजित रखी गई थी । राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आज 11 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे समापन समापन हुआ । समापन समारोह कार्यक्रम में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगडे ,जिला सदस्य श्रीमती बैजंती लहरे का राष्ट्रीय सेवा लयोजना के स्वयं सेवकों ने शिविर प्रवेश दुवार पर पहुंचते ही आरती दिखाकर तिलक लगाकर,फूल छिड़कर स्वागत किये । कार्यक्रम अधिकारी विशेषर खरे ने मंच पर अतिथियों को आमंत्रित कर बिठाया गया । वही समापन समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथियों में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगडे ,जिला पंचायत सदस्य बैजंती लहरे ,मुड़वाभांठा सरपंच रामसुख जांगडे के दुवारा महापुरुषों के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर अगरबत्ती जलाया गया । वहीं छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारे के साथ राज्य गीत की गायन हुई । राज्य गीत गान के पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों में पुष्पा नवरंग ,संगीता रत्नाकर , प्रीति बंजारे ,रेशमी बंजारे ,प्रियंका निराला ,खुशी भारद्वाज ,ज्योति साहू ,कविता साहू ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर मंच पर सम्मान किया । अतिथियों के सम्मान के पश्चात राष्ट्रीय स्वयं सेवकों के छात्राओं के दुवारा स्वागत गीत की प्रस्तुति किया गया । राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर समापन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगडे ने सम्बोधित करते हुए अपने बात रखी उन्होंने बच्चों को सम्बोधित करते हुए सबसे पहले महमपुरुषों की जयकारे लगये और अपने गृह ग्राम में हो रहे आयोजन को लेकर अपने गांव के रिस्ते को निभाते हुए छत्तीसगढ़ी में अपनी बात रखे और बोले मोर गांव के कका ,मोर ममा , बबा अउ ममा ससुर आप सबो झन ये कार्यक्रम म हव आप सबो ल मोर परनाम अउ आगे अपन बात ल रखते हुए बोलिन की मोर गांव म शिविर लगे है खुशि के बात ये । स्वयं सेवक मन ल सम्बोधित करते हुए बोली कि हमर गांव म जो आप मन साफ -साफाई करे हव जो हमर गांव म कार्यक्रम होईस हे हमर गांव के सबों ल बहुत कुछ सीखे बर मिलिस अउ आप मन से सुखिन हे । आगे उन्होंने बेटियों को सम्बोधित करते हुए अपनी बात रखे और बोले बेटी मन ल जादा पढ़े बर अउ पढ़े बर लागथे कतको सीखे रहिबो तभो ल ससुराल म जाबो त दु ठन सुनेबा लागथते तेकरे बर हमन ल लईका मन सिख के आगे बढ़त हांवें आप मन ल बधाई । आप मन ल पढ़ लिख के सबो ल अपन जो सपना हे सबो ल पूरा करना हे । अउ कलेक्टर ,अफसर विधायक बनना हे। वहीं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बैजंती लहरे ने अपनी बात मंच में रखते हुए बोले कि आप लोग शिविर में जो कुछ सीखे हैं उन्हें अपने जीवन मे उतारें कहते हुए ब्यक्तिव विकास पर अपनी बात रखे और बोले कि अपने माता -पिता का सपना को पूरा करें कोई कलेक्टर कोई अफसर बने यही हमारी आशीर्वाद है । वही राष्ट्रीय सेवा योजना के संरक्षक शा उ मा विद्यालय के प्राचार्य एस पी भारती ने समापन समारोह में सम्बोधन करते हुए बोले कि समाज का सेवा करते हुए ब्यक्तिव का विकास करना ब राष्ट्रीय सेवा योजना का यद्देश्य है हमें अपनी काम ईमानदारी से करनी होगी । वहीं शिविर में विशेष सहयोग के लिए
मुड़वाभांठा सरपंच रामसुख जांगडे का विधायक ने मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया । शिविर में उपस्थित सभी सभी विद्यार्थियों जी प्रमाण पत्र विधायक जी ने दिए । वहीं पुरे शिविर के समाचार प्रकाशन के लिए सारँगढ़ अंचल के वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार लक्ष्मी नारायण लहरे को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए उन्हें प्रमाण पत्र विधायक ने अपने हांथो से भेंट के सम्मान किया । कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन कोसीर के संस्था प्रमुख एस पी भारती जी दुवारा किया गया । समापन समारोह में सारंगढ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगडे ,जिला पंचायत सदस्य बैजंती लहरे , जनपद सदस्य प्रतिनिधि राजेश रात्रे , सरपंच रामसुख जांगडे , प्राचार्य एस पी भारती , सहित्यकार पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे , नर्सिंग श्रीवास , लक्ष्मण यादव रायगढ , श्रीमतीं अंजू खरे , व गांव के गणमान्य लोग व स्वयं सेवक के 52 विद्यार्थी तथा और अन्य लोग उपस्थित रहे ।
