April 18, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

पुलिस 5 जुआरियों को जुआ खेलते हुए को रंगे हाथ पकड़ी

Spread the love

पुलिस 5 जुआरियों को जुआ खेलते हुए को रंगे हाथ पकड़ी

पत्थलगांव पत्थलगांव इलाके के आसपास की जंगलों में रोज की तरह जुआ चल रहा था पुलिस ने छोटे जुआडीयो को घेराबंदी कर 5 जुआड़ियों को रंगे हाथ पकड़ते हुए ₹2700 सौ रूपयों की जब्ती बना दी पुलिस इस कार्यवाही के बाद चैन की सांस लेने की सोच रही है परंतु क्या पांच जुआड़ी पकड़ने के बाद पुलिस यूं ही अपनी पीठ थपथपवाती नजर आएगी ।मीडिया के समाचार प्रकाशन होने के बाद 5 ग्रामीणों जुआड़ियों को पकड़कर पुलिस वाह वाही तो जरूर लूट रही है परंतु पुलिस की नजर जुआ के धंधे में संलिप्त रसूखदार जुआरी एवं जुआ के अड्डे का संचालन करने वालों पर अब तक नहीं पड पाई है यही कारण है कि लंबे अरसे से शहर के होटल ,ढाबों के अलावा यहां के घने जंगलों के 52 परियों का शौक आजमाने हर रोज दर्जनों की तादाद में जुआड़ी एक साथ एक फड में बैठकर लाखों रुपए का दांव लगा रहे हैं आसपास के जुआड़ियों के अलावा प्रतापगढ़ ,सीतापुर ,कांसाबेल ,लेलूंगा ,धर्मजयगढ़ से जुआडी यहां आकर ताश पत्ते फेटते दिखाई देते हैं जुआ खेलने एवं खिलाने के बीच फंड संचालकों की भूमिका अहम मानी जाती है जुआ खिलाने के बीच जुआड़ियों से मोटी रकम की भरपाई करते हैं जिसे नाल का नाम दिया जाता है सूत्र बताते हैं कि नाल के रूप में निकलने वाले रुपयों का कुछ हिस्सा पुलिस तक पहुंच जाता है हालांकि इस बात से पुलिस के बड़े अधिकारी अपना पल्ला झाड़ते नजर आते हैं तो क्या ऐसे में क्षेत्र से जुआ के अड्डे पूरी तरह से बंद हो पाएंगे ??पुलिस को जरूरत है कि छोटे जुआड़ियों पर कार्रवाई की गाज गिरा कर पीठ थपथपवाने से अच्छा जुआ के क्षेत्र में पांव पसार चुके मगरमच्छों के ऊपर कार्यवाही कर पाने का काम करें।
अब देखना यह है कि पुलिस इन लाखों रुपए के फड़ के अड्डे तक कब अपनी पहुंच कर पाती है! या यूं ही छोटे जुआडीयो पर पर कार्यवाही कर अपनी पीठ थपथपाते रहेगी??

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.