April 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

आखिर अर्जुन पहुंचा जेल नाबालिक को प्रेम कर विवाह करना पड़ा महंगा …

Spread the love

आखिर अर्जुन पहुंचा जेल नाबालिक को प्रेम कर विवाह करना पड़ा महंगा …
कोसीर । अर्जुन अपने परिवार के साथ दीपावली मानने पहुंचा था घर उसे नहीं पता था कि दीपावली के पहले कोसीर पुलिस के हत्थे चढ़ जायेगा और जेल में दीपावली मनाने पड़ेंगे । क्या है पूरा मामला कोसीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की मामला है भटगांव थाना के गांव चिचोली निवासी 22 वर्षीय अर्जुन कुमार चौहान को 17 वर्षीय नाबालिक युवती रानी (परिवर्तित नाम ) से प्रेम हो गया और वह उसे अपने घर ले गया और विवाह रचा लिया । रानी के पिता ने कोसीर थाने में 27 नवंबर 2021 को अपने पुत्री की अपहृत की शिकायत की ।पिता के शिकायत पर कोसीर पुलिस ने भादवि की धारा 363 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ले ली ।लगभग 11 महीने बाद अर्जुन की उसके गांव में आने की खबर मिली तब कोसीर थाना प्रभारी निरीक्षक रुपेन्द्र नारायण साय ने अपने जिले के अधिकारियों के मार्गदर्शन पर कोसीर स्टॉप सहायक उप निरीक्षक अंजान सिंह कंवर ,आरक्षक रामकुमार पटेल ,सुरेश बर्मन को अपने अधिकारियों के निर्देशन का पालन करते हुए अर्जुन के गांव पहुंचकर उनके घर से अपहृता पीड़िता को 23 अक्टूबर 2022 को बरामद कर दस्तयाब किया गया ।रानी के पिता के शिकायत के आधार पर अर्जुन पर आरोप था सादी की झांसा देकर बहलाफुसला कर भगा कर ले गया था ।डॉक्टर की जांच के आधार पर अपराध घटित पाया गया और कोसीर पुलिस ने अर्जुन पर धारा 366, 363 भादवि की 6 पॉक्सो एक्ट की पंजीबद्व कर 24 अक्टूबर को परिजनों को सूचना देकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया । अर्जुन कुमार के साथ रानी अब लगभग 11 माह गुजार चुकी है वह अब बालिक हो गई है रानी जब 17 वर्ष 10 माह की थी तब अर्जुन के साथ विवाह की थी अर्जुन को जेल जाते देख रानी की आंखे नम हो गई ।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.