June 13, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

एक बार फिर छाल सड़क हुआ खुश से लाल मां बेटे की टेलर की चपेट पर आने से मौके पर मौत

1 min read
Spread the love

कुडेकेला में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन के चालक ने बाइक सवार मां बेटे को रौंदा
दोनो की घटना स्थल पर ही मौत

नाराज भीड़ ने किया चक्काजाम

छाल थानाक्षेत्र के कूड़ेकेला में आज एक तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से मां बेटे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर वाहन पेड़ से जा टकराई जिसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई और नाराज भीड़ ने चक्काजाम कर दिया घटना के तत्काल बाद मौके पर छाल पुलिस पहुची और आगे की कार्यवाही में जुट गई आपको बता दे की आज सुबह मृतक दिलेश्वर और उसकी मां प्लेटिना बाइक में सवार होकर बांसाझार से छाल जा रहे थे और जैसे ही कुडेकेला के पास पहुंचे थे की छाल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 13 एडी 4253 बाइक सवार मां बेटे को रौंदते हुए पेड़ से जा टकराई जिसमे मां बेटे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं घटना के बाद नाराज भीड़ चक्काजाम कर दिया वहीं मौके पर छाल थाना प्रभारी जितेंद्र एसैया और क्षेत्रीय विधायक लालजीत सिंह राठिया मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों को समझाए जिसके बाद उक्त मार्ग में आवागमन चालू हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.