June 1, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

ईमारती लकड़ी तस्कर गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

23 नग ईमारती लकड़ियों के साथ आरोपी गिरफ्तार…..

पिकअप वाहन में कर रहा था वनोपज का अवैध परिवहन….

हाईवे पर वाहनों की जांच दौरान चिरान के अवैध परिवहन पर खरसिया थाना प्रभारी किये कार्यवाही…. *रायगढ़* । आज दिनांक 04.10.2022 के सुबह खरसिया थाना प्रभारी उप निरीक्षक नंदकिशोर गौतम हमराह स्टाफ के साथ ग्राम भ्रमण, हाईवे पर पेट्रोलिंग पर थे । इसी दौरान मुखबिर रानीसागर- बसनाझर मार्ग पर वाहनों को चेक किया जा रहा था । तभी छाल की ओर से तेज गति से आ रहे एक सफेद रंग के *पिकअप वाहन सीजी 11 ए.बी.-2897* को सावधानीपूर्वक मार्ग में रोककर थाना प्रभारी व स्टाफ द्वारा वाहन चालक को गतिसीमा में वाहन चलाने की समझाइश देकर पूछताछ किये जो वाहन में सब्जियां होना तथा रास्ता भटक जाना बताया । पुलिस स्टाफ द्वारा तिरपाल से ढके वाहन के डाला को चेक किये तो डाला में ईमारती/वनोपज लकड़ियां भरा हुआ था । चालक से ईमारती लकड़ियों के परिवहन के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया वाहन में छिपाकर रखे हुए 23 नग ईमारती/वनोपज लकड़ियों तथा वाहन को थाने लाया गया । *वाहन चालक लक्ष्मी नारायण यादव पिता एजराम यादव उम्र 38 वर्ष निवासी कलमी थाना मालखरौदा जिला सक्ती* द्वारा ईमारती/वनोपज लकड़ियां का अवैध परिवहन पर *धारा 102 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई कर खरसिया पुलिस द्वारा वन परिक्षेत्र अधिकारी खरसिया को सूचना देकर अग्रिम कार्यवाही हेतु ईमारती/वनोपज लकड़ियां मय वाहन सुपुर्द किया गया है । कार्यवाही में थाना प्रभारी खरसिया उपनिरीक्षक नंदकिशोर गौतम, के हमराह आरक्षक विशोप सिंह, मुकेश यादव और सत्यनारायण सिदार शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.