April 16, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

पत्थलगांव. पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत बोटराबहार मैं गांधी जयंती पर बड़ी धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती के पावन पर्व के शुभ अवसर पर कबड्डी एवं नाटक प्रतियोगिता कार्यक्रम रखा गया था क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री राम रामपुकार सिह कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं कांग्रेसी काफिला ग्राम पंचायत बोटरा बहार पहुंचते ही हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी राजीव गांधी युवा मितान की टीम एंव महिला समूह की टीम फूल गुच्छा देकर भेट किया कर्मा पार्टी बैंन्ड बाजा आतिशबाजी करते राम पुकार सिंह जिंदाबाद कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद कहते जोरदार स्वागत करते हुए गांधी चौक पहुचे जहां चौक मे स्थापित मूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्री विधायक राम पुकार सिंह ने फूल माला गमछा नारियल अगरबत्ती एवं दीप जलाकर बापूजी को नमन करते याद किया गया महात्मा गांधी अमर रहे कहते हुए चौक से पैदल चलकर पदयात्रा करते पंचायत भवन के सामने खेल मैदान काफिला पहुंचा

तत्पश्चात मंच मैं विराजमान मुख्य अतिथि माननीय राम पुकार सिह ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल कांग्रेसी नेता मनोरंजन सामंत इनको सरपंच श्रवण सिंह ठाकुर सरपंच जय सिंह पैकरा बीडीसी बलेश्वर कुजूर अतिथियों के स्वागत पश्चात गांधी जी के छायाचित्र पर पुष्प माला दीप प्रज्वलित कर खेल का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में 20 टीमों ने भाग लिया जिसमें रायगढ़ पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं तमनार के जांबाज खिलाड़ियों ने फाइनल मैच में अपनी कला दिखाते हुए पहुंचे

रायगढ़ की टीम को 18 पॉइंट्स तमनार के टीम को 26 पॉइंट मिले वॉलिंटियर एवं समिति के निर्णाय से विधायक महोदय जी के हाथों प्रथम विजेता तमनार की खिलाड़ियों को 21121 नगद एवं टॉफी दिया द्वितीय स्थान रायगढ़ पॉलिटेक्निक कॉलेज टीम 11111 नगद एवं टोपी तृतीय रायगढ़ नवापारा स्थान 5555 नगद एवं टॉफी चौथे स्थान 3333 नगद टॉफी पुरस्कार देकर सम्मान किया गया तत्पश्चात माननीय विधायक महोदय ने अपने उद्बोधन मैं कहा बापूजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया महात्मा गांधी जी ऐसे राष्ट्रपिता है जो देश दुनिया भर में प्रसिद्ध है जिसे मुझे बताने की आवश्यकता नहीं पूरे राष्ट्र में अपना परिचय छोड़ गए हैं जो पूरे देश की बच्चा बच्चा उनका गुणगान कर रहा है हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर अपने जीवन में उतारना है अंत में सभी खिलाड़ियों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए कहा बहुत शानदार एवं रोमांचक पूर्वक खेला गया जो बधाई के पात्र हैं मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं खूब खेलें खूब आगे बढ़ो अपना देश प्रदेश का नाम रोशन करें ब्लॉक अध्यक्ष अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा की गांधी जी को नमन करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी अमर रहे जब तक चांद सूरज रहेगा गांधीजी तेरा नाम रहेगा इन्होंने अपने जीवन में बहुत ही सादगी एवं सरल स्वभाव अपना जीवन व्यतीत किया जिसे हम कहते हैं गांधीवादी गांधीजी अहिंसा धर्मनिरपेक्ष सत्यवादी की राह पर चलने वाले देश को अंग्रेजों के गुलामी से आजाद आजादी हमें दिलाई बापूजी ने जो संघर्ष की है वह भुलाया नहीं जा सकता इन्हीं शब्दों के साथ उनके जीवन गाथा का वर्णन किया सभी को शुभकामनाएं दीया तद पश्चात सरपंच जय सिंह पैकरा आभार व्यक्त करते हुए सभी कांग्रेस जनों खिलाड़ियों नाटक प्रतियोगिता एवं सभी टीम के सदस्य समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्य गण एवं ग्राम वासियों तथा आसपास के ग्रामीण जन एंव कार्यकता को धन्यवाद ज्ञापित किया

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव गांधी युवा मितान अध्यक्ष राजेंद्र बेसरा आयोजन अध्यक्ष बबलू बंजारा बसंत साहू राकेश अग्रवाल वैष्णव अग्रवाल र्शेखर बंजारा मिथिलेश नेताम राजू बंजारा भीम बंजारा नीरज नेताम अनिल नेताम बृजभूषण पैकरा बसंत बंजारा अभिषेक विजय नेताम नकुल बंजारा पंचायत के भारी संख्या में उपस्थित होकर बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया मंच संचालन भीम बंजारा एवं राजेंद्र किया गया व्यवस्था अधिकारी पंचायत सचिव तिपेंद्र यादव को नियुक्त किया गया

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.