April 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

सिरपुर क्षेत्र के 300 से अधिक किसानों को नहीं मिला बोनस -किसान नेता अशवन्त तुषार साहू

Spread the love

सिरपुर क्षेत्र के 300 से अधिक किसानों को नहीं मिला बोनस का पैसा : किसान नेता अशवन्त तुषार साहू

महासमुन्द विधानसभा सिरपुर क्षेत्र के 10 गांवों से अधिक किसानों के खातों पर चार माह बाद भी राशि उनके बैंक खाता में जमा नहीं हुआ है। पीड़ित किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किसान नेता अशवन्त तुषार साहू के साथ बोनस की राशि दिलाने की गुहार लगाई है।
समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को अंतर की राशि (बोनस) का प्रथम किस्त राज्य सरकार ने जारी कर दिया है, लेकिन सिरपुर क्षेत्र के 10 गांवों से अधिक किसानों के खातों पर दो माह बाद भी राशि उनके बैंक खाता में जमा नहीं हुआ है। सिरपुर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चुहरी, खरसा,केसलडीह,नानबारूद, खमतराई,मरौद,सुकुलबाय,फुसेरा,बन्दोरा,रायमुरा,बोरिद,कराडीह के किसान रोहित धुव्र, चंद्रशेखर साहू, सुरेश निषाद, कोमल बरिहा, गिरधारी देवांगन, उमेश साहू, शंभू साहू, जीवनदास, बंशी धुव्र यतेन्द्र कुमार साहू किसान समेत अन्य किसान नेता अशवन्त तुषार साहू के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे।अपर कलेक्टर कोसरिया से मिलकर ज्ञापन सौंपा और बोनस की राशि शीघ्र दिलाने की गुहार लगाई है।
पीड़ित किसानों ने बताया है कि इस साल खरीफ सीजन में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 21 मई 2022 को प्रथम किश्त के रूप में अंतर की राशि बोनस उनके खातों में जमा की गई, लेकिन इन किसानों के खातों में राशि आज तक जमा नहीं हुआ है।
बोनस की राशि जारी किए आज 4 माह से अधिक हो चुका है, लेकिन उनके खातों पर आजतक पैसा जमा नहीं किया गया है, इससे किसान परेशान है। प्रभावित किसानों ने बताया कि यह राशि सिर्फ़ के ग्राम चुहरी, खरसा, केसलडीह,नानबारूद, खमतराई,मरौद,सुकुलबाय,फुसेरा,बन्दोरा,रायमुरा,बोरिद,कराडीह किसानों के खातों पर ही नहीं बल्कि उनके आसपास के ग्राम करीब 10 से अधिक गांवो के 300 किसानों के खातों पर बोनस की राशि जमा नहीं हुई है।
पीड़ित किसान राशि जमा नहीं होने पर दफ्तरों का चक्कार काट रहे हैं। सोसाइटियों, नोडल कार्यालय व सहकारिता विभाग तक जानकारी ले चुके हैं,थक हार कर किसान नेता अशवन्त तुषार साहू से मिलकर अपनी दुखद दास्तां सुनाए किसानो की परेशानी को देखते हुए अपर कलेक्टर कोसरिया से मिलकर ज्ञापन सौंपा किसान नेता अशवन्त तुषार साहू । और कहा राशि राज्य सरकार ने खरीफ खेती-किसानी के शुरूआती दौर पर खातों में जमा की है, लेकिन उनके बैंक खातों में राशि जमा नहीं होने से वे कर्ज लेकर वर्तमान में खरीफ खेती-किसानी की है। राशि के लिए तंगा रहे व्यवसायी
अब उन्हें कर्जदार तंगा रहे हैं, क्योंकि पीड़ित किसानों ने बोनस की राशि आते ही कर्ज देने व्यवसायियों को भरोसा दिलाया था। अब राशि आने में लेटलतीफी होने से इन किसानों की चिंता बढ़ गई है। सात दिनों अन्दर पैसा नहीं मिलने पर आगे किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने कहा सभी किसानों मिलकर आंदोलन किया जाएगा जिससे जिम्मेदार शासन प्रशासन होंगे

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.