June 10, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

महावीर अग्रवाल के हाथों हुआ रईगढिय़ा राजा के पोस्टर का विमोचन
यू ट्यूब पर आज प्रदर्शित होगा हेमंत महंत का छत्तीसगढ़ी एलबम

1 min read
Spread the love

महावीर अग्रवाल के हाथों हुआ रईगढिय़ा राजा के पोस्टर का विमोचन
यू ट्यूब पर आज प्रदर्शित होगा हेमंत महंत का छत्तीसगढ़ी एलबम

रायगढ़। ‘रायगढ़ वाला राजा गाना से प्रसिद्ध हुए सीनियर कोरियोग्राफर हेमंत महंत का नया एलबम ‘रईगढिया राजा के पोस्टर का विमोचन रविवार को उनके जन्मदिवस पर शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी महावीर अग्रवाल के हाथों हुआ। यह छत्तीसगढ़ी वीडियो एलबम 12 सितंबर को यू ट्यूब चैनल हेमंत आर्ट एकेडमी आफिशियल पर प्रदर्शित होगा।
पोस्टर का विमोचन करते हुए श्री अग्रवाल ने हेमंत महंत को रायगढ़ का हीरो बताया। उन्होंने कहा कि काफी अल्प समय में हेमंत ने अपने एलबम व अभिनय क्षमता से पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी अलग पहचान ली है। उन्होंने आशा जताई कि यह नया छत्तीसगढ़ एलबम ‘रईगढिया राजा भी ‘रायगढ़ वाला राजा की तरह सफलता पाएगी। लोग इस एलबम को पसंद करेंगे और हेमंत को पूर्व की तरह अपना प्यार देंगे।
‘रायगढ़ वाला राजा के बाद हेमंत ने एक बार पुन: रईगढिय़ा राजा नाम से तैयार वीडियो एलबम में अपना बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया है, जो 12 सितम्बर को आप सभी को उनके यू ट्यूब चैनल हेमंत आर्ट एकेडमी आफिशियल पर देखने को मिलेगा। इस वीडियो गीत में कई डांस विधा के साथ आकर्षक प्रोप को शामिल कर छत्तीसगढ़ी एलबम को नई पहचान देने का प्रयास किया गया है। आज हेमंत महंत के जन्मदिन पर पोस्टर विमोचन होना उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। इस गाने को डी रजनीश बेदी द्वारा निर्देशित किया गया है। सबसे खास बात है कि इस बार गायन, लेखन एवं अभिनय स्वयं हेमंत महंत ने किया है। गाने की डांस कोरियोग्राफ़ी डी. रजनीश बेदी, संपत चौहान एववं हिमांशु गोल्ड ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.