June 13, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

बिस्तर में घूसकर सांप ने महिला को काटा महिला की मौत

1 min read
Spread the love

चारपाई में मच्छरदानी तानकर सोई महिला के बिस्तर में घुसकर विषैले सांप ने काटा,महिला की हुई मौत

चारपाई में मच्छरदानी तानकर सोई महिला के बिस्तर में घुसकर एक विषैले सांप ने उसे काट लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जिसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है घटना को लेकर मृतिका के परिजनों ने बताया की विमला महंत पति स्व गायत्री महंत उम्र 36 वर्ष निवासी विजयनगर बीती रात खाना खाकर अपने खाट में मच्छरदानी लगाकर सो रही थी इसी दरमियान एक विषैला करैत सांप खाट के नेवार से घुसकर महिला के बिस्तर में पहुंचा और उसे काट लिया जिसके काफी समय बाद जब महिला की तबियत बिगड़ने लगी तो उसने घर के सदस्यों को इसकी जानकारी दी और बिस्तर को उठाकर देखने पर विषैला सांप दिखाई दिया वही। घटना के बाद विमला को कापु के अस्पताल में इलाज के लिया लाया गया जहां आक्सीजन की कमी के कारण वहां से धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया तब तक महिला की हालत गंभीर होने लगी थी जिसके बाद परिजन उसे उचित इलाज के लिए रायगढ़ लेकर जा रहे थे की हटी के आसपास महिला ने दम तोड दिया और उसकी मौत हो गई वहीं महिला की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है तथा पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.