April 15, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

कांटा घर के तौल कर्मचारियों के साथ सांठगांठ कर ट्रेलर के ड्रायवर रास्ते में बेच दिये 4 लाख का कोयला…..

Spread the love

कांटा घर के तौल कर्मचारियों के साथ सांठगांठ कर ट्रेलर के ड्रायवर रास्ते में बेच दिये 4 लाख का कोयला…..

ट्रेलर में आधा कोयला लेकर MSP फैक्ट्री जामगांव पहुंचे तीन ड्रायवर, फैक्ट्री का सिक्युरिटी मैनेजर थाना चक्रधरनगर में दर्ज कराया एफआईआर…..

रायगढ़ । कल दिनांक 18.08.2022 को MSP फैक्ट्री जामगांव के सिक्युरिटी मैनेजर आशुतोष कुमार वर्मा (उम्र 58 वर्ष) द्वारा कुसमुण्डा माईन्स से ट्रांसपोर्ट के जरिये आये तीन ट्रेलर के ड्रायवरों द्वारा MSP के कांटा घर के तौल कर्मचारियों के साथ सांठगांठ कर करीब 47 टन कोयला कीमती 400000रू. का हेराफेरी करने के संबंध में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । फैक्ट्री के सिक्युरिटी मैनेजर के बताये अनुसार MSP फैक्ट्री में कई कोयला खदान से कोयला आता है । आकाश सिंग ट्रांसपोर्ट पाली रोड़ दीपका कोरबा के माध्यम से वाहन ट्रेलर क्रमांक CG 12 AX 5947, CG 10 AP 0396, CG 12 S 5737 में कुसमुण्डा माइंस से दिनांक 10-11/08/2022 के दरमियानी रात्रि कोयला आया जो बिल्टी के मुताबिक ट्रेलर क्रमांक CG 12 AX 5947 में 31.280MT एवं ट्रेलर क्रमांक CG 10 AP 0396 में 28.430MT एवं ट्रेलर क्रमांक CG 12 S 5737 में 31.060MT कोयला लोड था । फैक्ट्री में आना वाला कोयला गाड़ी का फैक्ट्री के कांटा घर में तौल होने के बाद कोयला कोलवासरी में खाली होता है । उक्त तीनों वाहनों के चालक अपनी अपनी गाड़ियों को कांटा घर से कांटा कराकर दिनांक 11.08.2022 को सुबह करीब 08:00 बजे तीनों वाहन कोलवासरी माल खाली करने जाने पर कोलवाशरी में ड्यूटीरत सुपरवाईजर MSP कांटा पर्ची देख कर कोयला को देखा । तब तीनों वाहनों में कांटा पर्ची के मुताबिक कम कोयला दिखने पर जय प्रकाश राव कोलवाशरी इंचार्ज को बताया । जय प्रकाश राव तीनों ड्राईवर से पूछने पर बताये कि रास्ते में सभी गाड़ियों से करीब आधा-आधा कोयला रास्ते में बेच दिये हैं । उनका कांटा घर में सेटिंग है, गाड़ी के हिसाब से पैसा देते हैं । तब गाड़ी मालिक को बुलवाने पर नहीं आये । दिनांक 12.08.2022 को गाड़ियों का कांटा करने से ट्रेलर क्रमांक CG 12 AX 5947 में करीब 15 टन कोयला , ट्रेलर क्रमांक CG 10 AP 0396 करीब 15 टन एवं ट्रेलर क्रमांक CG 12 S 5737 में 17 टन कोयल कम होना पाया गया । गाड़ियों का MSP के कांटा घर के आपरेटर सरोज श्रीवास एवं रविन्द्र मानकर अपनी ड्यूटी दौरान वजन किया गया था । इस प्रकार तीनों वाहन चालक एवं कांटाघर कर्मी रविन्द्र मानकर सरोज श्रीवास द्वारा तौल में हेराफेरी कर करीब 47 टन कोयला कीमती करीब 400000रू. का गबन कर अमानत में खयानत किया गया है । आरोपियों के विरूद्ध थाना चक्रधरनगर में धारा 407, 408, 34 IPC का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.