May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

भाजपा सह प्रवक्ता कैलाश पंडा ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

1 min read
Spread the love

कैलाश पंडा ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा
रायगढ-भारतीय जनता पार्टी के रायगढ़ जिला के जिला सह प्रवक्ता एवं जिला पंचायत सरिया के पार्टी के प्रत्याशी रहे श्री कैलाश पंडा ने सरिया क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करके ग्रामीणों का हालचाल जाना. उन्होंने लुकापारा, बोरिदा और ठेंगागुड़ी के शिविर स्थलों और सामूहिक भोजन स्थलों पर जाकर, साथ ही बाढ़ से बुरी तरह क्षतिग्रस्त घरों पर भी जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की. उन्हें प्रशासन द्वारा तत्काल बाढ़ सर्वे करवाकर उचित मुआवजा राशि दिलवाने का आश्वासन दिया. ग्रामीणों की तत्काल कार्यवाही की मांग पर उन्होंने वहीं से तहसीलदार एवं पटवारी से फोन पर बातचीत करके तत्काल राहत कार्य एवं बाढ़ सर्वे चालू करने बात किया. उनके साथ में भारतीय जनता पार्टी सरिया मंडल के अध्यक्ष श्री परदेसी प्रधान ,भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक श्री जुगल किशोर अग्रवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा सरिया मंडल के अध्यक्ष श्री राज किशोर पाणिग्राही उपस्थित रहे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.