May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

रायगढ़ दृष्टि व केके फिल्म्स संस्था आज मनाएगी विश्व फोटोग्राफी दिवस
25 वरिष्ठ व नवोदित फोटोग्राफरों का होगा सम्मान
15 विशिष्टजनों को सम्मानित कर मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव

1 min read
Spread the love

रायगढ़ दृष्टि व केके फिल्म्स संस्था आज मनाएगी विश्व फोटोग्राफी दिवस
25 वरिष्ठ व नवोदित फोटोग्राफरों का होगा सम्मान
15 विशिष्टजनों को सम्मानित कर मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव
रायगढ़। रायगढ़ दृष्टि व केके फिल्म्स के संयुक्त तत्वावधान में 17 अगस्त को शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक स्टेशन रोड स्थित मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में विश्व फोटोग्राफी दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर सहित जिले के नवोदित फोटोग्राफरों का सम्मान किया जाएगा। समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए 15 विशिष्टजनों को भी कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा।
रायगढ़ दृष्टि व केके फिल्म्स के डायरेक्टर कमल शर्मा ने बताया कि हर साल 19 अगस्त को पूरे विश्व में विश्व फोटोग्राफी-डे मनाया जाता है। हमारी संस्था की ओर से वर्ष 1997 से विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाते आ रहे हैं। आयोजन का यह 25वां साल है, इसलिए इस साल हमने 25 फोटोग्राफरों का सम्मान किया जाएगा। चूंकि इस साल विश्व फोटोग्राफी दिवस पर रायपुर में 19 से 21 अगस्त तक ‘मोर रायपुर मोर फोटो फेयरÓ नाम से ऑल इंडिया विडियो फोटो ट्रेड फेयर का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में किया जा रहा है, जिसमें वे खुद शामिल होंगे, इसलिए इस साल संस्था की ओर से 17 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रजत जयंती वर्ष होने के कारण इस साल 25 फोटोग्राफरों का सम्मान किया जाएगा, जिसमें प्रोफेशनल फोटोग्राफी करने वालों के साथ शौकिया फोटोग्राफर व इस क्षेत्र में कैरियर बनाने के इच्छुक युवक-युवतियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा सहित हर घर तिरंगा अभियान में उल्लेखनीय व सेवभाव से कार्य करने वालों को सम्मानित कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। श्री शर्मा ने फोटोग्राफरों व शहरवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.