May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

राष्ट्रीय कवि संगम का भव्य अमृत महोत्सव 13 अगस्त को मनाया जाएगा

1 min read
Spread the love

राष्ट्रीय कवि संगम का भव्य अमृत महोत्सव 13 अगस्त को मनाया जाएगा

राष्ट्रीय कवि संगम जिला इकाई रायगढ़ के तत्वावधान में दिनाँक 13 अगस्त 2022 दिन शनिवार समय 4 बजे से पॉलिटेक्निक ऑडोटोरियम रायगढ़ में भव्य आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक आ.प्रकाश नायक जी, रायगढ़ के सक्रिय एवं संवेदनशील कलेक्टर(आई ए एस) आ.रानू साहू जी, रायगढ़ के ऊर्जावान एवं जागरुक जिला पुलिस अधीक्षक(आई पी एस) आ.अभिषेक मीणा जी एवं रायगढ़ नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती जानकी काटजू जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें रायगढ़ के सभी वरिष्ठ साहित्यकारों के सानिध्य में सभी स्थापित और नवोदित कवियों द्वारा राष्ट्र के नाम एक भव्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें रायगढ़ के साहित्यकार अपने देशभक्ति की भावनाओं से अमृत महोत्सव को सुरभित करेंगे।
कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गयीं हैं इस कार्यक्रम के लिए साहित्यकारों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कवि अपनी राष्ट्र के प्रति भावना को कविताओं में व्यक्त करने को आतुर हैं। जिसकी सूचना देते हुए राष्ट्रीय कवि संगम के पदाधिकारियों ने जिले भर के कवियों से आग्रह किया है कि वह इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देकर भव्यता प्रदान करें ।इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि संगम छत्तीसगढ़ के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरविंद सोनी सार्थक ,जिलाध्यक्ष रायगढ़ महावीर अग्रवाल ,उपाध्यक्ष तेजराम नायक ,सचिव अजय पटनायक ,कोषाध्यक्ष गुलशन खम्हारी ,संयोजक आनन्द सिंघनपुरी ,संरक्षिका श्रीमती आशा मेहर प्रवक्ता प्रदीप कुमार ,डॉ दिलीप गुप्ता,श्याम नारायण श्रीवास्तव,मनोज श्रीवास्तव ,धनेश्वरी धरा सुशीला साहू प्रियंका गुप्ता,साखी गोपाल पण्डा, प्रशांत शर्मा,अनुराधा शर्मा, जयंत यादव,अरुणा साहू,सरोज साव,भोगीलाल गुप्ता ,तेजराम नायक,सुखदेव सिंह राठिया,नेहा ठेठवार, प्रीति रात्रे,केशिका साहू,इंदु साहू,पूर्णिमा चौधरी,सुधा देवांगन,केदारनाथ स्वर्णकार,जयंत यादव,आरती मेहर,तिलक तनौदी ,रुक्मिणी राजपूत,भारती पटेल,गीता उपाध्याय,साधना मिश्रा,दीपक महापात्रे,कमलेश यादव,विजेंद्र पटनायक,एवं जिलेभर के अन्य सभी साहित्यकारों की उपस्थिति रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.