July 16, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

विद्युत यांत्रिकी के नवीन संभागीय कार्यालय के लिए 14 पदों के सृजन को वित्त मंत्री ओपी ने दी विभागीय स्वीकृति

1 min read
Spread the love

विद्युत यांत्रिकी के नवीन संभागीय कार्यालय के लिए 14 पदों के सृजन को वित्त मंत्री ओपी ने दी विभागीय स्वीकृति

ओपी की इस पहल से रायगढ़ विद्युत व्यवस्था में नजर आएगा एतिहासिक बदलाव

रायगढ़: रायगढ़ में नवीन संभागीय कार्यालय (विद्युत यांत्रिकी) के लिए विभिन्न पदों के सृजन के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।रायगढ़ विधायक और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर लोक निर्माण विभाग से प्राप्त प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। नए कार्यालय के लिए कुल 14 पदों का सृजन किया जाएगा, जिसमें कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, संभागीय लेखाधिकारी, उपअभियंता, मानचित्रकार, सहायक ग्रेड, और भृत्य जैसे पद शामिल हैं।
नए कार्यालय की स्थापना से क्षेत्र में विद्युत यांत्रिकी सेवाओं में सुधार होगा और प्रशासनिक कामकाज में सुगमता आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.