पूज्य माता गीता देवी की पुण्य स्मृति में 3 अगस्त को विशाल स्वास्थ्य शिविर, जबलपुर के विशेषज्ञ करेंगे नसों के रोगों का उपचार
1 min read
पूज्य माता गीता देवी की पुण्य स्मृति में 3 अगस्त को विशाल स्वास्थ्य शिविर, जबलपुर के विशेषज्ञ करेंगे नसों के रोगों का उपचार
रायगढ़। पूज्य माता स्व. गीता देवी एवं स्व. दीनदयाल रतेरिया की पावन पुण्य स्मृति में 3 अगस्त 2026 (सोमवार) को रायगढ़ के ढिमरापुर स्थित आशीर्वाद पुरम कॉलोनी के समीप, बड़े रामपुर नगर वन गार्डन गेट के सामने दीनदयाल रतेरिया बगीचा में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर शहर के समाजसेवी नरेंद्र रतेरिया की पहल पर दोपहर 12:15 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर में जबलपुर निरोग धाम के प्रसिद्ध नसों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर उपचार एवं परामर्श देंगे। शिविर में नसों की बीमारी, लकवा, घुटने व कमर दर्द, स्लिप डिस्क, साइटिका, गठिया, अर्थराइटिस, लिगामेंट इंजरी, रीढ़ की हड्डी की समस्याएं, कंधा व कूल्हे का दर्द, शरीर में गांठ, हर्पीस के बाद नसों का दर्द सहित अनेक जटिल रोगों का उपचार किया जाएगा। बच्चों में सेरेब्रल पाल्सी, मानसिक एवं शारीरिक कमजोरी, हाथ-पैरों का तिरछापन, कम सुनाई देना, विकास में देरी जैसी समस्याओं का भी विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। पंजीयन एवं जानकारी के लिए 9425572180 एवं 7869405187 पर संपर्क किया जा सकता है।
