July 16, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

अखंड नवधा रामायण में शामिल हुए विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े

1 min read
Spread the love

अखंड नवधा रामायण में शामिल हुए विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े

कोसीर। क्षेत्र में नवरात्रि पर्व के पूर्व गांव गांव में भक्ति की बयार बह रही है और अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में ग्राम कपिसदा अ में पांच दिवसीय अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिदिन प्रभु श्री राम जी की पूजा अर्चना व रामायण काल का पाठ कर लोगों ने राम की जीवन गाथा को सुने और भक्ति में लीन रहे अंतिम दिवस विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े अखंड नवधा रामायण में शामिल हुए उन्होंने सर्वप्रथम प्रभु श्री राम जी की पूजा अर्चना कर समस्त ग्राम व क्षेत्र वासियों के लिए मंगल कामना की उसके बाद व्यास पीठ से संबोधित किया और कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आपके गांव में अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया गया है जो बहुत ही बढ़िया है आप सब प्रभु श्री राम जी की भक्ति में लीन होकर कथा सुन पुण्य के भागी बन रहे हैं प्रभु श्री राम आप सब की मनोकामना अवश्य पूर्ण करेंगे ऐसी में कामना करता हूं आप सबको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं इस अवसर पर आयोजन समिति स्थानीय जनप्रतिनिधिगण,भक्तजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.