*रायगढ़ में मिशन LiFE के तहत पर्यावरण दिवस पर विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न, पीएम श्री नटवर स्कूल में दिखा बच्चों का उत्साह
1 min read
*रायगढ़ में मिशन LiFE के तहत पर्यावरण दिवस पर विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न, पीएम श्री नटवर स्कूल में दिखा बच्चों का उत्साह*
*रायगढ़, 25 मई 2026।* भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन LiFE – पर्यावरण के लिए जीवन शैली’ अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में विकासखण्ड रायगढ़ की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं आज पीएम श्री नटवर इंग्लिश स्कूल, रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुईं।
जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री संजय पटेल एवं नोडल अधिकारी श्री डी.पी. पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
*’पर्यावरण की रक्षा मूल कर्तव्य’ – अधिकारियों ने दिलाया संकल्प*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नोडल अधिकारी(सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी) डी. पी. पटेल ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम ‘क्लाइमेट एक्शन’ हमें याद दिलाती है कि पर्यावरण की रक्षा करना हमारा संवैधानिक मूल कर्तव्य है। उन्होंने बच्चों से सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा जैसे नवीन ऊर्जा स्रोतों को अपनाने और दैनिक जीवन में बिजली-पानी बचाने की अपील की।
नोडल अधिकारी डी.पी. पटेल ने मिशन LiFE की जानकारी देते हुए बताया कि 15 मई से 4 जून तक चल रहे प्री-कैम्पेन का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को ‘प्रो-प्लैनेट पीपल’ बनाना है। उन्होंने “सेल्फी विद सोलर” अभियान की चर्चा करते हुए बच्चों को नवीकरणीय ऊर्जा के प्रति जागरूक किया।
*चार प्रतियोगिताओं में 100+ बच्चों ने लिया भाग*
कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए निबंध, पेंटिंग, स्लोगन एवं प्रश्न मंच (क्विज) प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी प्रतियोगिताओं का विषय ‘नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा’ रखा गया था। निर्णायक मंडल में श्रीमती ललिता पटेल, श्रीमती ममता पटेल, श्रीमती विस्मिता मिश्रा ,श्री विकास कुमार मिश्रा, श्री जितेन्द्र कु. पटेल, श्री राकेश दुबे एवं श्रीमती अनुपमा तिवारी शामिल रहे।
*विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता:*
*1. निबंध प्रतियोगिता:*
– *प्रथम*: गुलशन कुमारी, कक्षा 10वीं, एम.एस.पी. पब्लिक स्कूल
– *द्वितीय*: निकिता पति, कक्षा 7वीं, एम.एस.पी. पब्लिक स्कूल
*2. पेंटिंग प्रतियोगिता:*
– *प्रथम*: रागिनी पटेल, कक्षा 12वीं, संस्कार पब्लिक स्कूल, रायगढ़
– *द्वितीय*: कुलदीप कुमार, कक्षा 6वीं, MSP पब्लिक स्कूल, जामगांव
*3. स्लोगन प्रतियोगिता:*
– *प्रथम*: सिमी पंडा, कक्षा 8वीं, M.S.P. Public School
– *द्वितीय*: सोम्य सिंह, कक्षा 9वीं, M.S.P. Public School, जामगांव
*4. प्रश्न मंच (क्विज) प्रतियोगिता:*
– *प्रथम*: अंश अग्रवाल एवं टिया साव – एम एस पी स्कूल जामगांव
– *द्वितीय*: प्रीतम गुप्ता एवं सचिन साव – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरलिया
*विजेता बने ‘यंग रिन्यूएबल एनर्जी एम्बेसडर’*
सभी प्रथम एवं द्वितीय विजेता प्रतिभागियों को “यंग रिन्यूएबल एनर्जी एम्बेसडर” घोषित किया गया। ये विद्यार्थी अब अपने स्कूल और समाज में नवीकरणीय ऊर्जा के प्रति जागरूकता फैलाएंगे। कार्यक्रम की जियो-टैग्ड फोटो एवं वीडियो ‘MeriLiFE’ पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं।
नोडल अधिकारी डी पी पटेल ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, शिक्षकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के ऐसे आयोजन निरंतर जारी रहेंगे।
अनिमे सभी विद्यार्थियों के साथ ग्रुप फोटो लिया गया।
इस कार्यक्रम में बीआरसी मनोज अग्रवाल शामिल हुए संकुल शैक्षिक समन्वयक जगत जाफरी ,सुशील चौहान, सन्नी खांडे,मोहन राठिया एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से परमेश्वर पटेल ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
