July 11, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

मोदी सरकार की नीतियों से देश आर्थिक संकट में, जनता पर महंगाई की मार” — यू.डी. मिंज

1 min read
Spread the love

मोदी सरकार की नीतियों से देश आर्थिक संकट में, जनता पर महंगाई की मार” — यू.डी. मिंज
पत्थलगांव। जशपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक यू.डी. मिंज ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश आर्थिक अस्थिरता की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।
मिंज ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से देश का हर वर्ग प्रभावित है। रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम नागरिकों का जीवन मुश्किल हो गया है। उन्होंने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि को छोटे व्यापारियों और सड़क किनारे व्यवसाय करने वालों के लिए बड़ा झटका बताया। साथ ही मिड-डे मील जैसी योजनाओं पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ने की बात कही।
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि 900 से अधिक आवश्यक दवाओं की कीमतों में वृद्धि गरीब और मध्यम वर्ग के लिए इलाज को मुश्किल बना रही है। स्टेंट और टोल टैक्स की बढ़ी दरों को उन्होंने “जनता की जेब पर सीधा डाका” करार दिया।
मिंज ने बताया कि स्पीड पोस्ट शुल्क में 34% तक की बढ़ोतरी और प्लास्टिक, स्टील व सिरेमिक उद्योगों की लागत बढ़ने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, जिससे रोजगार के अवसर भी घट रहे हैं।
किसानों की स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पीवीसी पाइप की कीमतें बढ़ने से खेती की लागत बढ़ गई है, जिससे किसान कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम नागरिक, किसान, मजदूर और MSME सेक्टर की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। अंत में मिंज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.